Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुलमी प्रखंड में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन समेत रामगढ़ की कई खबरें

Advertisement
Advertisement

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को मिलेगी सहायता

Ramgarh : दुलमी प्रखंड में जेएसएलपीएस द्वारा जेंडर रिसोर्स सेंटर (गरिमा केंद्र) का उद्घाटन हुआ. इसका उद्घाटन प्रखंड प्रमुख रेनू देवी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने किया. यह रामगढ़ के दुलमी प्रखंड का पहला जेंडर रिसोर्स सेंटर है, जिसका संचालन जेएसएलपीएस द्वारा संचालित संकुल संगठन द्वारा किया जायेगा. इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार को सीधे जेंडर रिसोर्स सेंटर में आवेदन देकर महिलाओं को निजात दिलाने का काम किया जाएगा. साथ ही महिलाओं को अस्थायी आवासीय सुविधा भी प्रदान किया जाएगा. वहीं बीडीओ सुनील कुमार प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को हिंसा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है, प्रशासन से सभी प्रकार का सहयोग दिया जाएगा. प्रखंड प्रमुख रेनू देवी ने भी इस संबंध में अपनी बातों को रखा और सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर मौजूद रीता सिंह के द्वारा बताया गया कि जीआरसी के माध्यम पीड़ित महिलाओं को सहयोग एवं कानूनी परामर्श के साथ आवासीय सुविधा भी दी जाएगी. कार्यक्रम में बीपीएम सबीहा नाज़, जिला प्रबंधक सामाजिक विकास सौरभ प्रसाद, क्लस्टर को-ऑर्डिनेटर तारा कुमारी, कलावती देवी, मंजू देवी, मधुलिका देवी, दुलमी प्रखंड के मुखिया रवीन्द्र कुमार महतो, परमेश्वर पटेल, बीना चौधरी, उर्मिला देवी, अमरुन निशा, रंजू देवी, लेखा पाल हेमंती देवी, अध्यक्ष स्वेता देवी, सचिव प्रमिला देवी, कोषाध्यक्ष रिंकी देवी, जेंडर सीआरपी सुदामा देवी, सावित्री देवी, मीना देवी, बबली महतो, चिंता कुमारी, नमिता देवी, मेनका देवी, सुमन कुमारी सहित अन्य क्लस्टर के दीदी मौजूद थीं.

राज्य में अपराधी के साथ पुलिस भी बेलगाम हो चुकी है : चंद्र प्रकाश चौधरी

रामगढ़ : गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने राज्य पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में अपराधियों ने आतंक मचा रखा है और सरकार सोयी हुई है. कल तक तो सिर्फ अपराधी बेलगाम थे, लेकिन रामगढ़ की घटना ने बता दिया है कि अब पुलिस भी बेलगाम हो चुकी है, नहीं तो पूछताछ के लिए गिरफ्तार युवक की मौत थाने में नहीं होती. मालूम हो कि एक दिन पहले रामगढ़ थाने में पूछताछ के लिए गिरफ्तार युवक अनिकेत की मौत थाना में हो गई थी. इसके बाद आक्रोशत पीड़ित परिजनों ने शव को लेने से इंकार कर दिया. आज इस परिवार का हालचाल पूछने गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी जिले के मिलोनी क्लब पहुंचे थे. एफएसएल की टीम पहुंची रामगढ़ थाना : रामगढ़ थाना मे युवक की मौत मामले ने नया मोड़ ले लिया है. एक ओर जहां शुक्रवार को पांच सदस्यीय एफएसएल की टीम जांच करने रामगढ़ थाना पहुंची और उस स्थान की जांच की गई और फिंगर प्रिंट लिए गए. अमर बाउरी भी मिले : पुलिस हाजत में अनिकेत की मौत के मामले पर झारखंड नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और दलित जाति के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सिमरिया विधायक किशुन दास पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे. दोनों नेताओं ने अनिकेत कुमार की मौत मामले की जांच पुलिस से करने की मांग की है.

निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने का निर्देश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/15-12.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : रामगढ़ जिले में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के मद्देनजर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामगढ़ चंदन कुमार द्वारा मतदाता जागरुकता कोषांग को रचनात्मक तरीके से विभिन्न प्रतियोगिताओं, कार्यक्रमों आदि का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में शुक्रवार को रामगढ़ जिला अंतर्गत विभिन्न प्रखंडों के सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं द्वारा डमी ईवीएम के माध्यम से ग्रामीणों को निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं के द्वारा ग्रामीणों को लोकतंत्र में मतदान के महत्व के प्रति भी जागरूक किया गया एवं सभी ग्रामीणों को आगामी लोकसभा आम निर्वाचन 2024 के दौरान बिना किसी प्रलोभन अथवा डर के स्वतंत्र व निष्पक्ष रूप से अपना मतदान करने के प्रति जागरूक किया गया.

अज्ञात अपराधकर्मियों ने की हवाई फायरिंग,खोखा बरामद

रामगढ़ : जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधकर्मियों ने एक बार फिर दहशत फैलायी है. अपराधियों ने सौदा बस्ती पंचायत सचिवालय के समीप बीती रात बाइक सवार तीन से चार अज्ञात अपराधियों ने दो राउंड गोलियां चलाई. अपराधियों द्वारा गोली चलाने का मकसद दहशत का माहौल बनाना बताया जा रहा है. तीन दिन पूर्व भुरकुंडा परियोजना बलकुदरा आउटसोर्सिंग कंपनी स्थित अपराधियों ने तीन राउंड गोली चलाकर दहशत का माहौल बनाया था, जिसका अभी तक पुलिस ने उद्भेदन भी नहीं की. इस केस में पुलिस के हाथ पूरी तरह खाली है. ऐसा ही मामला बीती रात फिर सौंदा बस्ती में देखने को मिला, जहां बाइक सवार अपराधियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही भुरकुंडा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दो खोखा बरामद किया है. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-a-young-man-and-a-girl-fell-in-love-in-a-moving-train-then-police-entered/">पलामू

: चलती ट्रेन में युवक-युवती को हो गया प्यार, फिर हुई पुलिस की इंट्री…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही