Search

 
 
 

11 हजार दीपों की रोशनी से जगमग हुआ मां छिन्नमस्तिका मंदिर समेत रामगढ़ की कई खबरें

 

श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर मंदिर में दिखा दीपावली-रामनवमी जैसा दृश्य, 24 घंटे अनवरत भजन

Ramgarh : श्रीरामलला के दिव्य मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रसिद्ध सिद्ध पीठ रजरप्पा स्थित मां छिन्नमस्तिका मंदिर परिसर में भी भारी उत्साह देखने को मिला. मंदिर परिसर सोमवार शाम 11 हजार दीपों की रोशनी से जगमगा उठा. इससे मंदिर की भव्यता कई गुना बढ़ गई. वहीं, कलाकारों द्वारा निर्मित रंगोली विशेष आकर्षण का केंद्र रही. मां छिन्नमस्तिका मंदिर न्यास समिति द्वारा आयोजित दीपोत्सव के भव्य आयोजन का जिलावासियों ने दीदार किया. दरअसल, अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को छिन्नमस्तिका मंदिर में भी धूमधाम से मनाया गया. जगमग करती रंग-बिरंगी लाइटों और भगवा पताकों से पूरे मंदिर परिसर को सजा दिया गया था. पुजारियों द्वारा दीपों से जय श्रीराम की आकृति बनाई गई थी. आरती के पश्चात भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया गया. इस दौरान बंगाल से आई 15 सदस्यों की टीम श्रीरामचंद्र का भजन अनवरत 24 घंटे तक करती रही. इस दौरान मंदिर प्रक्षेत्र में दीपावली और रामनवमी जैसे नजारा देखने को मिला.

प्रोजेक्टर से श्रद्धालुओं ने प्राण प्रतिष्ठा लाइव देखा

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के सौजन्य से मां छिन्नमस्तिका मंदिर प्रक्षेत्र में प्रोजेक्टर लगाया गया था. इसके माध्यम से अयोध्या में श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव टेलीकास्ट किया गया. मंदिर प्रक्षेत्र के आसपास रहने वाले आम लोगों से लेकर मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देखा.

भुरकुंडा में निकली शोभायात्रा, विधायक अंबा प्रसाद हुईं शामिल

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-83.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भुरकुंडा में भव्य शोभायात्रा निकाली गई. इसमें बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद भी शामिल हुईं. भगवा वस्त्र धारण की हुईं विधायक राम भक्तों के साथ झूमती गाती नजर आईं. वहीं, जय श्रीराम और जय सियाराम के नारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा. इस दौरान विधायक ने रामभक्तों के बीच लड्डू का भी वितरण किया. इससे पूर्व बीते रविवार को भुरकुंडा बाजार के सभी दुकानों एवं घरों में विधायक ने दीया, बाती, तेल, माचिस के पैकेट उपलब्ध कराया था. वहीं, प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरा भुरकुंडा बाजार और घर महावीरी झंडों से पटे नजर आए. इस अवसर पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल है. बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र राममय हो गया है. वहीं, शाम में हर घर में दीये जला कर दीपाेत्सव मनाया गया.

डीसी व एसपी ने भ्रमण कर विभिन्न क्षेत्रों का लिया जायजा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-60.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर जिले में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर उपायुक्त चंदन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रामगढ़, चितरपुर व गोला प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उपायुक्त ने प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारियों, पुलिस बल के जवानों को अपने-अपने क्षेत्र में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखने एवं किसी प्रकार की कोई भी आकस्मिक सूचना प्राप्त होने पर त्वरित इसकी जानकारी जिला प्रशासन को देने का निर्देश दिया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नजारत उप समाहर्ता, संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-ram-has-come-the-city-is-filled-with-ram/">हजारीबाग

: आ गये राम, राममय हुआ शहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही