Search

रंजीत ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष से की मुलाकात समेत रामगढ़ की कई खबरें

  • रंजीत राम ने मृत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी में गड़बड़ी को लेकर आवेदन दिया
  • लोजपा युवा मोर्चा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष हैं रंजीत
  • राम ने सांसद जयंत सिन्हा के समक्ष बात रखी थी
  • रंजीत रामगढ़ कैंट बोर्ड के सीईओ से भी मिले थे
Ramgarh : राष्ट्रीय लोजपा युवा मोर्चा झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अंजना पवार से मुलाकात की. मुलाकात कर राम ने रामगढ़ कैंट बोर्ड रामगढ़ के मृत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर लंबित नौकरी और गड़बड़ी को लेकर आवेदन दिया. बता दें कि रामगढ़ छावनी परिषद (कैंट बोर्ड रामगढ़) में मृत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को कई वर्षों से अनुकंपा के आधार पर नौकरी नहीं मिल पा रही थी. इस बिंदु पर राष्ट्रीय लोजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने एक माह पूर्व हजारीबाग लोकसभा के सांसद जयंत सिन्हा के समक्ष बात रखी थी. जिसमें सांसद द्वारा पहल भी की गई है. साथ ही रंजीत राम और सांसद प्रतिनिधि मनोज सिन्हा ने रामगढ़ कैंट बोर्ड के वर्तमान सीईओ अनंत आकाश से मुलाकात कर मृत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के सवाल पर बातचीत भी की थी. जिन्होंने पहल करते हुए सभी को नौकरी प्राप्त करने के लिए नौकरी का फॉर्म भरवाया था. जिसमें रामगढ़ कैंट बोर्ड के तहत प्वाइंट के हिसाब से 11 लोगों को नौकरी देने का आश्वासन दिया था. जिसमें पूर्व सफाई कर्मचारी भरत राम के पुत्र संजू कुमार तीसरे नंबर पर प्वाइंट के अनुसार आये थे. परंतु संजू कुमार का 21 वर्ष में कुछ माह पूरा नहीं होने पर उनको रोक दिया गया है. जबकि भारत सरकार के अन्य प्रतिष्ठान में 18 वर्ष के बाद मृत सफाई कर्मचारियों सहित सभी पदों पर आश्रितों को नौकरियां दी जाती है. वर्तमान में रामगढ़ कैंट बोर्ड द्वारा तीन से चार आश्रितों को नौकरी पर रखा गया है. बाकी आश्रितों की नौकरियां लंबित है. जबकि लगभग 34 मृत सफाई कर्मचारियों के आश्रित लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. उन्हें अभी तक न्याय नहीं मिला है. कितनों की उम्र भी निकल गयी है. कुछ हैं उम्र सीमा में तो उन्हें रोका गया है. वर्तमान में रामगढ़ कैंट बोर्ड विलय रामगढ़ नगर परिषद में होने की प्रक्रिया लगभग तय हो चुकी है. कभी भी इसकी संभावित घोषणा हो सकती है. ऐसे में रामगढ़ कैंट बोर्ड में मृत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर जो अब तक लंबित है, उनके ऊपर ही गाज गिर सकती है. इस बिंदू पर रामगढ़ कैंट बोर्ड और रामगढ़ डीसी को पूर्ण रूप से विशेष पहल करते हुए आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की पहल करनी चाहिए. इतने लंबे अरसे के बाद अनुकंपा के आधार पर कुछ कर्मचारियों के आश्रितों को लिया गया है, यह समझ से परे है. जबकि वर्तमान स्थिति को देखते हुए सभी आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर नौकरियां दे देना चाहिए था. परंतु ऐसा नहीं हुआ. जिसे लेकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत राम ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अंजना पवार से मुलाकात कर रामगढ़ कैंट बोर्ड के मृत सफाई कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकंपा में नौकरी दिलाने के सवाल पर आवेदन सौंपा है. जिसमें राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष अंजना पवार ने आश्वासन दिया है कि समस्या के निदान के लिए शीघ्र ही पहल की जाएगी.

स्वामी विवेकानंद सामाजिक समरसता के पोषक थे : प्रवीण राजगढ़िया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/1-82.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : श्री अग्रसेन स्कूल भुरकुंडा में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई गई. इस अवसर पर छोटे बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. जिसमें बच्चे विवेकानंद, गांधी, नेहरू, लक्ष्मीबाई व अन्य महापुरुषों की वेशभूषा में शामिल हुए. बड़े बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया. इसके अलावा क्विज और स्पोर्ट्स का भी आयोजन किया गया. प्रतियोगिता के विजेताओं को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद सामाजिक समरसता के पोषक थे. उनसे पूरे विश्व को सर्वधर्म सम्भाव का संदेश मिला. पूरी दुनिया उनके विचारों से प्रभावित हुई. उनका जीवन युवाओं का मार्गदर्शन करता रहेगा, जबतक दुनिया रहेगी. उनके विचारों और दर्शन की प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं होगी. प्राचार्य विवेक प्रधान ने कहा कि युवा उनकी जीवनी को अवश्य पढ़ें. उनकी जीवनी को जो लोग पढ़ लेंगे. वे कभी अवसादग्रस्त नहीं होंगे. उनके कथन उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाये को हमेशा अपने जीवन में उतारने की कोशिश करें.

आवासों की मरम्मती को लेकर ईसीआरकेयू ने किया प्रदर्शन, निकाली रैली

  • रैली में शामिल युवा एवं महिला रेलकर्मियों ने प्रशासनिक उदासीनता का जमकर किया विरोध
  • रेलवे कॉलोनी की साफ सफाई करने की रखी मांग
  • कर्मियों के आवासों में हैं पानी की भारी समस्या
  • रैली बरकाकाना यूनियन कार्यालय से निकाली गई
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-32.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : ईसीआरकेयू के बरकाकाना, पतरातू वन तथा पतरातू टू शाखाओं के सक्रिय रेलकर्मी सदस्यों ने बरकाकाना में आक्रोश रैली निकाली. यह रैली बरकाकाना और पतरातू सहित भुरकुंडा एवं रांची रोड स्थित रेलवे आवासों की जर्जर अवस्था को ठीक करने, रेलवे कॉलोनी की साफ-सफाई करने, आवासों में दो वक्त पानी की आपूर्ति करने, कॉलोनी की सड़कों की मरम्मती करने तथा रेलवे प्रक्षेत्र में निवासियों को सुरक्षा प्रदान करने आदि मांगों पर प्रशासनिक उदासीनता के विरोध में निकाली गई. यह रैली बरकाकाना यूनियन कार्यालय से निकाली गई जो मेन रोड होते हुए सहायक मंडल अभियंता बरकाकाना कार्यालय परिसर में पहुंच कर आमसभा के रूप में बदल गई. रैली में शामिल युवा एवं महिला रेलकर्मियों ने अपने रेल आवासों की समस्याओं को ठीक करने के प्रति जोरदार नारेबाजी की. इस रैली और आमसभा का नेतृत्व ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह धनबाद मंडल के पीएनएम प्रभारी मो. ज़्याऊद्दीन ने किया. रैली और आमसभा के साथ में सहायक महामंत्री ओमप्रकाश तथा तीनों शाखा के सचिव ने आंदोलन कार्यक्रम में शामिल रेलकर्मियों को विभिन्न आवासीय समस्याओं के प्रति प्रशासन की उपेक्षाभरी नीतियों को बताया. उन्होंने कहा कि जोन फंड से मरम्मत कार्य करवाया जाता है, लेकिन यह फंड केवल प्रशासनिक भवनों और स्टेशन की मरम्मत कार्यों में लगा दिया जाता है. रेल आवासों को अपने खस्ता हाल पर छोड़ दिया जाता है. ईसीआरकेयू की मांग है कि कॉलोनी के कार्यों को करने के लिए जोन फंड अलग से निर्धारित किया जाए. जिससे केवल रेलवे आवासों का ही मरम्मत कार्य कराया जा सके. आमसभा के अंतिम में केन्द्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में तीनों शाखा प्रतिनिधियों ने सहायक मंडल अभियंता परमानन्द प्रसाद को मांगों से युक्त ज्ञापन सौंपा. प्रसाद ने आश्वासन दिया कि यूनियन की मांगों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी. कार्यक्रम में सरयू प्रसाद, संजय, आरके चौबे, मुकेश, धर्मेन्द्र, अनिल राय, छोटन, जीतू, चंद्रदेव, अमर यादव, आरके कुमार, फुलकुमारी, रीना, फूलोदेवी, प्रियंका, लक्ष्मी, ललिता, संगीता, देवव्रत, शशि, हीरा लाल, सूरज, अमित, विक्रम, कुमार धरणीधर, मो. कुतुबुद्दीन, कुश, लालबाबू, सुधीर, रवि, शुभम, सत्येंद्र, आरके नारायण, मृत्युंजय, पीयुष, संतोष, सनोज, राजेश, राजकुमार, आकाश, दिगंबर, प्रकाश, आनंद, सुरेन्द्र, प्रेमराज, सहित कई रेलकर्मी उपस्थित थे.

डीएवी बरकाकाना में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/4-24.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रामगढ़ : डीएवी बरकाकाना में शुक्रवार को राष्ट्रीय युवा दिवस एवं महान विचारक एवं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई. प्रार्थना सभा के दौरान स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम के दौरान कक्षा तृतीय के सौम्य दीप ने स्वामी विवेकानंद का रूप धारण किया था. इसके बाद हिंदी शिक्षक अवधेश कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्त्वि पर प्रकाश डाला. कहा कि स्वामी विवेकानंद अपने सिद्धांतों, वक्तव्य एवं अपनी आध्यात्मिकताओं के कारण आज भी जीवित हैं. उन्होंने कहा था कि उठो जागो और तब तक नहीं रुको जब तक तुम्हें तुम्हारी मंजिल न मिल जाए. यह सूक्ति वाक्य आने वाली पीढियों को सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा. स्वामी विवेकानंद साहित्य, इतिहास, दर्शन एवं आध्यात्मिकता के प्रकाश पुंज थे. उनकी वाणी भारत ही नहीं संपूर्ण विश्व को युगों-युगों तक प्रेरित करती रहेगी. उनकी वाणी तभी प्रासंगिक होगी, जब हम उनके आदर्श और सिद्धांतों को अपनाकर दृढ़संकल्पित होकर चलें. स्वामी जी किसी व्यक्ति का नाम नहीं, वह एक संस्था थे. इस संस्था से सकारात्मक निष्कासित होकर संपूर्ण समाज में फैली. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-four-firs-registered-against-godda-mp-nishikant-dubey-cancelled-hc-orders/">BREAKING

: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ दर्ज चार FIR रद्द, HC ने दिया आदेश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp