Search

 
 
 

दो नाबालिगों की रूकवाई गई शादी समेत साहिबगंज की कई खबरें

 
Sahibganj : राजमहल थाना क्षेत्र में मंथन संस्था के समन्वयक शिव प्रसाद ओझा एवं सामुदायिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रविवार को राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग जगहों पर बाल विवाह को रुकवाया. गुप्त सूचना के आधार पर टीम गठित कर राजमहल थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस की मदद से बुधवारिया गांव में एक नाबालिग की शादी रूकवाई. परिजन ऐसा नहीं करने की गुहार लगा रहे थे. मगर पुलिस ने लड़की के उम्र से संबंधित कागजात की जांच-पड़ताल की. जांच-पड़ताल में वह नाबालिग पाई गई. जिसके बाद शादी को रोक दिया गया. वहीं दूसरी ओर जयरामडांगा गांव में भी राजमहल पुलिस की मदद से एक नाबालिग लड़की के घर पहुंच कर बाल विवाह होने से रुकवाया गया. मौके पर ही ग्रामीणों की भीड़ जम गई. तभी मंथन संस्था के कार्यकर्ता एवं पुलिस द्वारा गांव वालों को बताया गया कि लड़की 18 एवं लड़का की उम्र 21 वर्ष होने के बाद ही विवाह करवाएं. दोनों नाबालिग को सोमवार को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

पिकअप वैन से बिहार ले जायी जा रही थी भारी मात्रा में विदेशी शराब, पुलिस ने पकड़ा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/8-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज : आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रांगा थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने शनिवार की रात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर शर्मापुर के समीप छापेमारी कर पिकअप वैन में बिहार ले जा रहे भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को पकड़ा.पुलिस ने शराब, वैन को जब्त कर लिया. वहीं चालक को गिरफ्तार कर लिया है.  इस संबंध में रांगा थाना परिसर में बरहरवा इंस्पेक्टर नूनूदेव राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. सूचना मिली थी कि शर्मापुर से अवैध शराब की तस्करी की जा रही है. जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई. टीम में एएसआई बबन राम और सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद थे. वहां से पिकअप वैन में लोड 1526 बोतल अवैध शराब के साथ शर्मापुर निवासी अरविंद गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह, एसआई असीम कुजूर आदि मौजूद थे.

युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/14.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज : बरहेट थाना क्षेत्र के बरहेट जोगी टोला में मानसिक तनाव में आकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं युवक का नाम छोटन दास 26 वर्षीय बताया जा रहा है. आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है. इस घटना के बाद पूरे घर में सनसनी फैल गया. परिजनों ने बताया कि रात को खाना खाकर युवक अपने रूम में सोने चला गया, लेकिन सुबह काफी देर होने के बाद भी जब वह नहीं जगा तो परिजनों ने आवाज लगाई, मगर अंदर से कोई जवाब नहीं आया. इसके बाद रूम में जाकर देखा तो युवक फंदे से लटका मिला. आनन-फानन में परिजन युवक को फंदे से उतार कर नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलते ही बरहेट थाना की पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची एवं घटना की विस्तृत जानकारी ली. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया गया. इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही