Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लापरवाही से मौत मामले में जांच करने रांची से पहुंची टीम समेत कोल्हान की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में शुक्रवार को समय से 108 एंबुलेंस नहीं पहुंचने पर खुशबू कुमारी और आरती देवी की मौत हो गई थी. मामले में रांची से 108 एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी जीकेबी ईएमआई ग्रीन हेल्थ सर्विस की टीम एमजीएम अस्पताल पहुंची और मामले की जांच की. इस दौरान टीम ने मामले में आवाज उठाने वाले भाजपा नेता विमल बैठा से भी मुलाकत की. वहीं पीड़ित परिवारों को भी बुलाया. टीम ने जांच की और विमल बैठा को आश्वस्त किया कि अब एंबुलेंस की गलती से किसी की मौत नहीं होगी. टीम जांच कर वापस लौट गई. टीम में कंपनी के मैनेजर दिलीप महतो और असिस्टेंट मैनेजर प्रकाश राय के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे. बता दें कि शुक्रवार को भुइंयाडीह कल्याणनगर निवासी 18 वर्षीय खुशबू भगत ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था. घटना के बाद तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजनों ने एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. स्थिति बिगड़ने पर एमजीएम अस्पताल से रिम्स रेफर किया गया. एंबुलेंस के लिए परिजनों ने सुबह ही 108 नंबर पर डायल किया. परिजन दोपहर 12 बजे तक 108 नंबर पर डायल करते रहे पर अंत में खुशबू ने दम तोड़ दिया. वहीं पटमदा निवासी 46 वर्षीय आरती देवी को परिजनों ने गुरुवार को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल से रिम्स ले जाने की सलाह दी गई. एंबुलेंस के लिए परिजनों ने 108 नंबर पर डायल किया. पहले तो जवाब मिला कि जल्द ही एंबुलेंस अस्पताल पहुंचेगी पर काफी देर होने पर परिजनों ने फिर से 108 नंबर पर डायल किया पर इस बार फोन उठाने वाले ने बात ही नहीं की. अंत में आरती ने भी दम तोड़ दिया था.

आदित्यपुर : बीमार डिप्टी मेयर का हालचाल जानने पहुंचे रघुवर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/1-135.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta) : नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के दिल्ली से इलाज करवा कर लौटने के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आदित्यपुर स्थित उनके आवास पर शनिवार शाम पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. इस मौके पर आदित्यपुर मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, गणेश महाली, सुनील सिंह, लल्लन तिवारी, अशोक सिंह, देवेश महापात्रा, गणेश कालिंदी, बोरजोराम हांसदा, रंजन सिंह, गुरजीत सिंह, सावन गुप्ता, संजीव सिंह, कृष्ण मुरारी झा आदि मौजूद थे.

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज ने बहरागोड़ा कॉलेज को 9-1 से हराया

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/3-71.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Dharmendra Kumar): कोल्हान विश्वविद्यालय (केयू) द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज फुटबॉल टूर्नामेंट में एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर ने बहरागोड़ा कॉलेज को 9-1 गोल से हराकर धमाकेदार शुरुआत की. बहरागोड़ा कॉलेज के साथ एलबीएसएम कॉलेज के बीच टाटा कॉलेज चाईबासा के फुटबॉल मैदान में मुकाबला हुआ. पहले हॉफ टाइम में एलबीएसएम कॉलेज ने 6 गोल किया फिर अगले हाफ टाइम में 3 गोल किया, जबकि बहरागोड़ा कॉलेज ने सिर्फ एक गोल कर पाया. इस तरह एलबीएसएम कॉलेज ने धमाकेदार शुरुआत की. एलबीएसएम कॉलेज की तरफ से गोल करने वाले में सुनील मुर्मू, पोरेश, गासीराम, राजाराम, साहिल हेम्ब्रम तथा नरेंद्र मार्डी ने गोल किए. टीम का कप्तान साहिल हेंब्रम, कोच अमीर सिंह सुंडी ने अपने टीम को फाइनल विजेता के रूप में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. इस जीत के लिए टीम मैनेजर प्रो. अरविंद पंडित एवं प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

शहीद देवेंद्र मांझी की जीवनी पर आधारित फिल्म डीएम एक योद्धा का फर्स्ट लुक टीजर जारी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/10/4-55.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : झारखंड के अमर शहीद देवेंद्र मांझी के जीवन चरित्र पर आधारित फिल्म डीएम एक योद्धा का फर्स्ट लुक टीजर शनिवार को सिंहभूम चैंबर भवन जमशेदपुर में रिलीज किया गया. वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक संजय मिश्रा ने फर्स्ट लुक टीजर जारी किया. दिसंबर 2020 में देवेंद्र मांझी की जीवनी पर फिल्म का निर्माण प्रारंभ किया गया था. हालांकि संक्रमण काल के दौरान इसके निर्माण में बाधा आई और फ़िल्म निर्माण का कार्य रुक गया, अब चूंकि सोशल मीडिया पर इस फ़िल्म का व्यापक प्रचार-प्रसार हुआ है. देवेंद्र मांझी झारखंड आंदोलन के जनको में से एक थे. इन्होंने जल जंगल ज़मीन के साथ 1980 के दशक में बीड़ी मज़दूरों के हक के लिये व्यापक आंदोलन चलाया था. 14 अक्टूबर 1995 को दशहरा के दिन सत्ता लोलुप ठेकेदार और महाजनों ने गोइलकेरा में देवेंद्र मांझी की निर्मम हत्या कर दी थी. यह फ़िल्म दिसंबर माह तक पूर्ण हो जाएगी. इस फ़िल्म में शत प्रतिशत स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया गया है. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-explosive-victory-over-pakistan-hitman-washed-away/">भारत

की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, हिटमैन ने धोया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही