Search

 
 
 

हजारीबाग किड्स स्कूल का उद्घाटन समेत हजारीबाग की कई खबरें

 

सदर विधायक मनीष जायसवाल ने संचालक को दी बधाई, कहा- किसी क्षेत्र में शिक्षण संस्थान का उदय स्वागतयोग्य

Hazaribagh : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने गुरुवार को सदर प्रखंड क्षेत्र के मंडई खुर्द स्थित निजी आईटीआई परिसर में हजारीबाग किड्स स्कूल का फीता काट कर विधिवत उद्घाटन किया. मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन लाया जा सकता है. अज्ञानता रूपी अंधकार को मिटाने के लिए ज्ञान रूपी प्रकाश की नितांत आवश्यकता है. उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे शैक्षणिक संस्थान ग्रामीण परिवेश के बच्चों को शिक्षित करने में बेहद कारगर साबित होते हैं. विधायक जायसवाल ने हजारीबाग किड्स स्कूल के संचालक समूह को बधाई देते हुए संस्थान के उज्जवल भविष्य की कामना की. साथ ही उपस्थित मंडई खुर्द ग्राम वासियों से कहा कि शैक्षणिक संस्थान का किसी भी क्षेत्र में उदय होना स्वागतयोग्य कदम है. स्कूल के संचालक अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि यहां कक्षा नर्सरी से पंचम तक की पढ़ाई अनुभवी शिक्षकों और मार्गदर्शकों की टीम द्वारा कराई जाएगी.

मंडई खुर्द क्षेत्र की तस्वीर बदली : मनीष जायसवाल

स्कूल के उद्घाटन के अवसर पर सदर विधायक मनीष जायसवाल मुखातिब ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार उनके कार्यकाल में मंडई खुर्द क्षेत्र की तस्वीर बदली है. यहां की लाइफलाइन सड़क का गुणवत्ता निर्माण हुआ है. उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया की जल्द ही मंडई खुर्द में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से नाली का निर्माण होने वाला है, जिसका टेंडर भी हो गया है. वहीं, मंडई खुर्द तालाब में श्मशान शेड का निर्माण विधायक निधि से होगा. साथ ही तालाब में गार्डवाल एवं छठ घाट का निर्माण भी जल्द होगा.

एसबीआई बैंक खाते से अवैध निकासी

  • बिना पॉलिसी खरीदे एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर कट गए पैसे
  • बैंक व इंश्योरेंस कार्यालय से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
  • पीड़ित ने शाखा प्रबंधक के खिलाफ थाने में की शिकायत
हजारीबाग :  कटकमसांडी प्रखंड स्थित कंडसार एसबीआई शाखा में एक खाताधारी के बैंक खाते से पैसे की अवैध निकाली का मामला सामने आया है. पीड़ित बरगडा निवासी उमाकांत शर्मा के खाते से एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर पैसे की निकासी हुई है. इसे लेकर बैंक शाखा और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय का चक्कर काटते-काटते थक गए, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. आखिरकार, थक-हार कर उन्हें कानून का सहारा लेना पड़ा. उन्होंने गुरुवार को कटकमसांडी थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया उमाकांत शर्मा ने कहा कि एसबीआई कंडसार शाखा में उनका खाता है. आठ फरवरी को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के नाम पर खाते से 5752.50 रुपये कटने का उनके मोबाइल पर मैसेज आया, तो बैंक और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय पहुंचे और इसकी जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन वहां से किसी प्रकार का संतोषजनक जबाब नहीं मिला. खाताधारी का कहना है कि ने उन्होंने कभी भी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की कोई पॉलिसी ली ही नहीं है. उन्होंने कंडसार एसबीआई शाखा प्रबंधक और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शाखा प्रबंधक पर मिलीभगत कर उनके खाते से अवैध निकासी करने का आरोप लगाया है.

दोनों शाखा प्रबंधकों ने दी अपनी-अपनी सफाई

एसबीआई कंडसार शाखा के शाखा प्रबंधक जय प्रकाश नारायण से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ग्राहक के खाता से अवैध पैसा निकासी की जांच की जा रही है. इस संबंध में एसबीआई इंश्योरेंस कंपनी से भी बात की जा रही है. एक सप्ताह के अंदर पैसा रिकवर करने का प्रयास किया जा रहा है. दूसरी ओर एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस के हजारीबाग शाखा के सहायक प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय से संबंधित ग्राहक की कोई पॉलिसी नहीं हुई है. पैसा एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस कंपनी के नाम से कटा जरूर है, पर कंपनी के खाता में कोई पैसा नहीं आया है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/political-drama-in-bihar-at-its-peak-bjp-said-not-played-there-will-be-a-rush-of-development/">बिहार

में पॉलिटिकल ड्रामा चरम पर, भाजपा बोली- खेला नहीं विकास का रेला होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही