Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

भू-रैयतों ने सड़क निर्माण वाली जमीन पर कर दी बाउंड्री समेत हजारीबाग की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
  • करार किसी और की जमीन का, सड़क बनी दूसरे की जमीन पर
  • बिना इजाजत सड़क निर्माण का विरोध
  • कुछ ग्रामीणों पर मिलीभगत कर निर्माण कराने का आरोप
  • दूसरे पक्ष का संलिप्तता से इनकार, आरोप निराधार बताया
Keredari (Hazaribagh) : प्रखंड के पेटो पंचायत के भदईखाप गांव में डैम से ऊपर पश्चिम तरफ खेत में लहलहाती फसलों को क्षतिग्रस्त कर कोयले की ट्रांसपोर्टिंग के लिए शनिवार रात सड़क बनाई गई थी. बिना किसी मुआवजे के भुगतान के बिना रैयती जमीन पर सड़क निर्माण होने से रैयतों में भारी रोष व्याप्त है. ग्रामीणों ने पंचायत के ही कुछ लोगों पर कंपनी से मिलीभगत कर सड़क निर्माण करवाने का लिखित आरोप लगाया. क्षुब्ध भू-रैयतों ने सड़क निर्माण वाली जमीन पर उत्तर व दक्षिण दिशा में चहारदीवारी का निर्माण कर दिया है. वहीं, आसपास लगी फसलों को भी नष्ट कर दिया है. इन रैयतों का साफ कहना है कि कंपनी के द्वारा खाता संख्या 47 प्लॉट संख्या 231 का भुगतान हुआ है, लेकिन सड़क का निर्माण खाता संख्या 6 प्लॉट संख्या 210 और खाता संख्या 21 प्लॉट संख्या 211 रैयती जमीन पर कर दिया गया है, जो कि सरासर गलत है. उनलोगों ने साफ कहा कि किसी भी कीमत पर रैयती जमीन पर निर्माण कार्य नहीं होने देंगे. कंपनी से जिस जमीन के लिए बात हुई है और मुआवजे का भुगतान किया गया है, उस पर निर्माण कार्य होगा, तो हमलोगों को कोई आपत्ति नहीं है. इधर भू रैयतों के द्वारा पंचायत के ही कुछ लोगों पर कंपनी के साथ मिलकर सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाए जाने के बाद दूसरे पक्ष के राजू साव ने भी अपना पक्ष रखा है. उनका कहना है कि फसल को नुकसान पहुंचाना सरासर गलत है. हमलोग इसकी निंदा करते हैं. भू-रैयतों ने हमलोगों पर जो आरोप लगाया है, वो निराधार है. रात के अंधेरे में हुए सड़क निर्माण कार्य में हम लोगों का कोई हाथ नहीं है. उन्हें इस बात की जानकारी रविवार सुबह मिली थी.

अडानी को जमीन नहीं देने पर अड़े रैयत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/3-40.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बड़कागांव : प्रखंड के चंदौल पंचायत अंतर्गत अडाणी कोल खनन कंपनी के खिलाफ चंदौल पंचायत के पुंदौल और महुगाई खुर्द के ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक की. इस दौरान कहा गया कि गोंदलपुरा कोल खनन परियोजन के विस्थापित एवं प्रभावित लोगों के लिए चंदौल पंचायत अंतर्गत खिजूरिया बांध में प्लॉट सं. 556 से 1250 तक की रैयती भूमि लेने का जिला भू-अर्जन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया है. ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए कहा किसी भी कीमत में जमीन अडानी या किसी भी कोल खनन कंपनी को नहीं देंगे. बैठक में विनोद यादव, असेश्वर राम, अवधेश सिंह, पंसस सुरेश चौधरी, उमेश राम, संतोष लाल सिन्हा, रोहित शर्मा, अतामूल हक, शिबू महतो, तिलेश्वर राणा सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल थे.

महिला से 20 ग्राम सोने के कंगन की ठगी

हजारीबाग : कोर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंदूर में दो शातिर झांसा देकर एक महिला के दो लाख रुपये से अधिक कीमत के जेवरात लेकर भाग निकले. इस संबंध में पीड़िता उर्मिला देवी ने कोर्रा थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है. उसने बताया कि बीते 14 जनवरी को अपराह्न 12:30 बजे मकर संक्रांति को लेकर सामान खरीदने जा रही थी. इसी दौरान एक युवक पहुंचा और कहा कि पदमा से पदाधिकारी आए हैं. इसके बाद युवक उन्हें कथित पदाधिकारी के पास ले गया, जहां उसे बढ़ती चोरी और छिनतई का भय दिखाया. इसके बाद उनलोगों ने महिला को एक कागज का पैकेट दिया और उसमें उनके 20 ग्राम के सोने के कंगन को सुरक्षित रख लेने कहा. इसके बाद महिला वापस घर पहुंची और कागज खोला, तो सोने की जगह लोहे का कंगन था. मामले में कोर्रा थाना प्रभारी निशि कुमारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं. पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लेगी. इसे भी पढ़ें : हैदरनगर">https://lagatar.in/mob-lynching-of-three-youths-from-hydernagar-in-aurangabad/">हैदरनगर

के तीन युवकों की औरंगाबाद में मॉब लिंचिंग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही