Search

 
 
 

हरिहरगंज प्रखंड कार्यालय में लगा जनता दरबार समेत हुसैनाबाद-मेदिनीनगर की कई खबरें

 
Hussainabad (Palamu) : पलामू डीसी शशि रंजन के निर्देश पर हरिहरगंज प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में वर्ष 2024 के जनवरी माह में बुधवार को प्रथम जनता दरबार का आयोजन किया गया. जहां आम लोगों की उपस्थिति नगण्य रही. जनता दरबार में छतरपुर एसडीओ हीरा कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता विजय केरकेट्टा, बीडीओ राजेश एक्का,आकांक्षी प्रखंड के ब्लॉक को-ऑर्डिनेटर प्रणव कुमार ने मौजूद कुछ ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और सरकारी कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिए. जबकि जनता दरबार में प्राप्त सर्वजन पेंशन योजना, राशन कार्ड और बिजली से संबंधित प्राप्त कई आवेदनों को सूचीबद्ध कराया. इस अवसर पर मौजूद कुछ ग्रामीणों को कई जन कल्याणकारी और महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि डीसी के निर्देश पर अब प्रत्येक बुधवार को जन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा. उन्होंने बताया कि इस दिन जब भी कोई ग्रामीण जन समस्या को लेकर आएंगे उसे प्राथमिकता देते हुए ससमय नियम अनुसार त्वरित निष्पादन कर जनता दरबार में प्राप्त आवेदन पत्रों एवं उसके निराकरण से संबंधित प्रतिवेदन डीसी को समर्पित किया जाएगा.

हुसैनाबाद में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/2-39.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हुसैनाबाद : हुसैनाबाद के अनुमंडल पदाधिकारी आशीष गंगवार के नेतृत्व में हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र के कई स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. इस अभियान में हुसैनाबाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विपुल सन्नी के साथ नगर पंचायत कर्मी भी मौजूद थे. अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान जयप्रकाश चौक के समीप वाइन हाउस के बगल में मुख्य सड़क पर रखे ईंट को जब्त करते हुए नगर पंचायत के ट्रैक्टर से उठाव कर थाना को सुपुर्द कर दिया. अतिक्रमण अभियान के दौरान ईंट के मालिक संजीव कुमार पर 5000 का जुर्माना भी लगाया गया. इस अभियान के दौरान एलआई सी बिल्डिंग के समीप सड़क पर लगे कई वाहनों के मालिक पर जुर्माना लगाया गया. जिससे शहर में हड़कंप मच गया. अतिक्रमण हटाओ अभियान हुसैनाबाद के मुख्य सड़क के अलावा बाजार क्षेत्र में  भी चला. साथ ही दर्जनों लोगों के विरुद्ध नगर पंचायत की ओर से जुर्माना लगाकर उन्हें अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी दिए गए. इस संबंध में चेतावनी देते हुए आशीष गंगवार ने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण करने वाले लोगों पर अब कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र की सभी सड़कों पर अतिक्रमण कारियों का कब्जा है. जिसे कभी भी बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इधर हुसैनाबाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विपुल सन्नी ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है तो नगर पंचायत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करना ही हम सभी का दायित्व बनता है. अतिक्रमण हटाओ अभियान शहर के जयप्रकाश चौक, जपला छतरपुर मुख्य पथ, हुसैनाबाद एसबीआई बैंक रोड, मुख्य बाजार क्षेत्र में भी चलाया गया. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/sensation-due-to-triple-murder-in-bhagalpur/">भागलपुर

में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, लव मैरिज से नाराज पिता ने बेटी, दामाद और नतिनी को गोली मारी

मिशन कर्मयोगी प्रशिक्षण सह सम्मान समारोह का आयोजन

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद प्रखंड के पंचायत पथरा पंचायत सचिवालय में सभी सीएससी संचालकों के लिए डिस्ट्रिक्ट मैनेजर नागेंद्र कुमार, अरविंद कुमार के द्वारा कर्मयोगी वीएलई का प्रशिक्षण दिया गया एवं पंचायत के मुखिया नरेश कुमार पासवान के द्वारा अंग वस्त्र व कलम डायरी देकर संचालकों को सम्मानित किया गया. मौके पर जिला प्रबंधक सीएससी नागेंद्र कुमार के द्वारा बताया गया कि सीएससी संचालक सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाएं और सरकार और नागरिकों के बीच एक कड़ी का काम करें, ताकि ग्रामीण लोगों को ज्यादा से ज्यादा डिजिटल पंचायत की सुविधा का लाभ मिल सके. प्रशिक्षण शिविर में प्रोजेक्टर के माध्यम से कर्मयोगी वीएलई कार्यक्रम के बारे में 5 मॉडल प्रस्तुत किये गये एवं सामान्य कर्म योगी और तकनीकी कर्म योगी के बारे में बताया गया. मौके इस प्रखंड सीएससी संचालक जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, रंजीत वर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, ओम प्रकाश यादव, नमिता, ममता रानी, तौहीद अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, बिन्दु कुमार रवि, अक्षय शर्मा, रामलाल विश्वकर्मा, कान्ति देवी, संतोष कुमार, विजय पासवान, वीरेन्द्र मेहता, विनोद पासवान सहित हुसैनाबाद प्रखंड सभी सीएससी संचालक उपस्थित थे.

बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

मेदिनीनगर : शहर थाना पुलिस ने अघोर आश्रम रोड स्थित कोयल नदी से बुधवार की सुबह 3:30 बजे अवैध तरीके से बालू की ढुलाई करते एक ट्रैक्टर जब्त किया है. बता दें कि पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के आदेश पर शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत टीओपी 3 प्रभारी इंद्रदेव पासवान, टीओपी 3 टाइगर मोबाइल के जवान बंटी सिंह और अनिल पासवान के नेतृत्व में अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त कर जुर्माना के लिए शहर थाना भेज दिया गया है. पकड़ा गया ट्रैक्टर हीरालाल यादव का बताया जा रहा है. इस संबंध में शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि बुधवार की सुबह किसी व्यक्ति के द्वारा गुप्त सूचना दी गई थी कि अघोर आश्रम कोयल नदी से प्रतिदिन पुलिस को चकमा देकर बालू माफिया हीरालाल यादव द्वारा अवैध बालू की ढुलाई की जा रही है. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध बालू ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई है. थाना प्रभारी ने बताया कि किसी भी हालत में बालू माफियाओं को नदी से बालू नहीं उठाने दिया जाएगा. यदि कोई भी व्यक्ति नदी से अवैध रूप से बालू उठाता है तो उसके ऊपर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही