Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार समेत कोडरमा की कई खबरें

नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ का आरोपी हिरासत में

Koderma: तिलैया थाना क्षेत्र निवासी एक 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के पिता ने थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी के साथ पड़ोसी पर अश्लील वीडियो दिखाकर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है. बुधवार को तिलैया पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे ब्लॉक रोड से उनकी बेटी ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी. इसी दौरान उनके एक 56 वर्षीय पड़ोसी ने उनकी बेटी को घर छोड़ने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया, और उसे चित्रगुप्त नगर स्थित एक मकान में चलने को कहा. जब नाबालिग छात्रा ने इसका विरोध किया तो आरोपी के द्वारा कोडरमा स्टेशन के पास छात्रा को अश्लील वीडियो दिखाया गया. इसके बाद छात्रा आरोपी के मोबाइल को फेंक कर घर की तरफ भागी. इस दौरान आरोपी ने मोटरसाइकिल से पीछा कर इस बात की जानकारी किसी को नहीं देने की बात कही. पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मरकच्चो में दुकान चलाते हैं, उनके बेटे के द्वारा घटना की सूचना दी गई. जिसके बाद बुधवार को तिलैया पहुंच कर पुलिस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है. वहीं आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. -------------

रेल लाइन के पास मिला मरकच्चो के युवक का शव

झुमरीतिलैया : तिलैया पुलिस ने धनबाद गया रेलखंड के गझंडी स्टेशन के पोल संख्या 396/01 के पास से एक व्यक्ति का शव बरामद किया है़. मृतक की पहचान 22 वर्षीय कौशल कुमार वर्मा पिता लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा निवासी बिचरिया थाना मरकच्चो के रूप में हुई. बताया जाता है कि शव मिलने की सूचना पर पहले कोडरमा आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह व आरक्षी रामभरोसी मीणा के साथ ही जीआरपी घटना स्थल पर पहुंची़ टीम ने देखा की उक्त स्थल पर एक पुरूष का शव पडा है. जिसकी उम्र लगभग 22 वर्ष है़. शव अप मेनलाइन व लूप लाइन के बीच पड़ा था़. घटनास्थल पर स्थानीय थाना पुलिस का होने के कारण सूचना बाद में तिलैया थाना को दी गई़. सूचना पर पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे़. पुलिस ने घटना स्थल से एक क्षतिग्रस्त मोबाइल बरामद किया है़. साथ ही पोल संख्या 397/15 के पास से एक बैग जिसमें प्रमाण पत्र, पासबुक, पैनकार्ड, वोटर आईडी के अलावा एक कॉपी था. जिसमें पैसे के लेने देन का हिसाब लिखा था़. उस पर लिखे मोबाइल नंबर पर बात करने पर मृतक के पिता का नंबर मिला़ संपर्क करने पर उसके पिता ने बताया कि उनका लड़का बुधवार को दस बजे दिन में घर से शादी अटैंड करने की बात बोल कर निकला था़. -------------------

नशाखुरानी गिरोह के शिकार हुए तीन रेल यात्री

हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस की घटना झुमरीतिलैया : ट्रेन में सफर के दौरान तीन यात्रियों के नशा खुरानी गिरोह का शिकार होने का मामला प्रकाश में आया है़. तीनों रेल यात्रियों को जीआरपी व आरपीएफ कोडरमा ने ट्रेन से उतार कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया़ यहां इलाज के बाद गुरुवार को तीनों को होश आया़. इसके बाद इनके परिजन भी पहुंचे़. जानकारी के अनुसार, राकेश कुमार व मुकेश कुमार दोनों के पिता जयेंद्र प्रसाद, सनोज कुमार पिता अमीरख प्रसाद निवासी देवरा थाना टनकुप्पा गया बिहार ने बुधवार को हावड़ा स्टेशन पर पहाड़पुर आने के लिए हावड़ा देहरादून एक्सप्रेस पर सवार हुए थे़. ट्रेन पर चढ़ने के कुछ देर बाद साथ में यात्रा कर अनजान व्यक्ति ने भुंजा खिलाया और कोल्ड ड्रिंक भी पीने को दिया़. इसके कुछ देर बाद तीनों बेहोश हो गए़. इन तीन यात्रियों के नशा खुरानी गिरोह का शिकार होने की सूचना धनबाद मंडल को मिली़. इसके बाद गुमो व हजारीबाग रोड में इन्हें उतारा नहीं जा सका, पर कोडरमा जंक्शन पर जीआरपी व आरपीएफ ने तीनों को ट्रेन से उतारा व इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा़. होश में आए यात्रियों के अनुसार, उनके पास का बैग व तीनों के पर्स में रखा करीब 17 हजार रुपये गायब है़. पूरे मामले को लेकर जीआरपी जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही