Search

जेल अदालत, सांसद के निर्देश पर मदद, यादव महासभा की कलश यात्रा समेत लातेहार की कई खबरें

जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Latehar: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के अध्यक्ष अखिल कुमार के निर्देश पर रविवार को जेल अदालत सह विधिक जागरूकता का आयोजन किया गया. शिविर में बतौर मुख्य अतिथि अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिभूषण शर्मा, प्राधिकार की सचिव स्वाती विजय उपाध्याय, डिप्टि चीफ एलएडीसी राजेश यादव व सहायक दीपक कुमार मिश्रा उपस्थित थे. शर्मा ने बंदियों को सरल भाषा में उनके संवैधानिक अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी. बंदी के रूप में प्राप्त अधिकारों एवं जिला विधिक सेवा के द्वारा प्रदत्त लाभ को विस्तार से बताया. राजेश यादव ने बंदियों को उनके मुकदमों की जानकारी, गिरफ्तारी की तिथि, वाद संख्या की जानकारी एवं अपने ऊपर लगे आरोप की जानकारी रखने के लिए जागरूक किया. दीपक कुमार मिश्रा ने बंदियों को जेल की सुधारात्मक अवधारणा की जानकारी दी और जेल से निकलने के बाद समाज की मुख्यधारा में जुड़ने का आग्रह किया. जेल अदालत में दो मामले का निष्पादन हेतु बंदियों द्वारा आवेदन दिया गया. जिसमें से एक मामले का निष्पादन किया गया. जेल प्रशासन एवं कार्यरत पीएलवी को झालसा कैलेंडर के अनुसार हर माह लगने वाले जेल अदालत के लिए मामले को चिन्हित करने तथा कैदियों के बीच सूचना प्रसारित करने का निर्देश दिया गया. धन्यवाद ज्ञापन प्रभारी जेलर धमेंन्द्र कुमार ने किया. -------

सांसद के निर्देश पर आर्थिक मदद की

Latehar: चंदवा थाना क्षेत्र के हक्का गांव मे शनिवार को चौथी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना की सांसद सुनील सिंह ने कड़ी निंदा की है. उन्होने अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट से मामले की सुनवाई कर हत्यारों को सजा देने की मांग सरकार व प्रशासन से की है. सांसद के निर्देश पर रविवार को कृषि बिभाग प्रतिनिधि राजेंद्र यादव, संजीव आजाद व महेंद्र प्रसाद समेत कई लोग हक्का गांव जाकर पीड़ित परिजनों से मुलाक़ात की और उन्हे आर्थिक मदद की. उन्होने हर संभव मदद करने एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया. -------

अंडर-16 क्रिकेट लीग: रांची ने गुमला को 48 रन से हराया

Latehar: जेएससीए के तत्वावधान में लातेहार जिला स्टेडियम में रविवार से अंडर-16 क्रिकेट लीग का शुभारंभ किया गया. उदघाटन मैच रांची व गुमला के बीच खेला गया. रांची ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी की. पूरी टीम 47 वें ओवर में 143 रनों पर ढेर हो गयी. समीर अंसारी 34 व प्रिंस राज ने 16 रनों का योगदान दिया. गुमला की ओर से मनीष ठाकुर, राहुल प्रसाद, अशिषण कुमार तथा आशीष कुमार ने दो-दो विकेट चटकाये. जवाबी पारी खेलने उतरी गुमला की टीम 31 वें ओवर में मात्र 95 रन ही बना सकी. आयुष राज ने सर्वाधकि 14 रनों का योगदान दिया. रांची की ओर से ईशान ओम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 17 रन देकर पांच पांच विकेट चटकाये. जबकि अमित उरांव ने 7.1 ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट झटके. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार रांची के ईशान ओम को गुमला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जितेंद्र कुमार ने प्रदान किया. मैच के दौरान बतौर पर्यवेक्षक मो. सब्बीर उपिस्थत थे. जबकि अंपायर के रूप में अजय पाठक व अमित हाजरा और स्कोरर दीपक सेठी थे. इससे पहले स्थानीय विधायक वैद्यनाथ राम, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी व नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामनी तिर्की ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त कर लीग का शुभारंभ किया. एलडीसीए के अधिकारियों ने अतिथियों को बुके भेंट कर सम्मानित किया. मौके पर एलडीसीए के उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, सुरेद्र प्रसाद व विष्णु प्रसाद गुप्ता, जिप सदस्य विनोद उरांव, भाजपा नेता रामदेव सिंह, राकेश दुबे, हेमंत सिंह, दिलीप कुमार प्रसाद, नीरज कुमार सिंह, शैलेश कुमार, लाल आशीष नाथ शहदेव ,अश्विनी सिंह, अंकित पांडेय, आनंद सिंह, प्रमोद प्रसाद व संतोष पांडेय आदि उपिस्थत थे. --------

प्रांतीय यादव महासभा ने निकाली कलश यात्रा

Latehar: रविवार को लातेहार शहर के बाजकुम-मननचोटाग व डुरूआ क्षेत्र में प्रांतीय यादव महासभा के तत्वावधान में कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में रेजांगला में शहीद अहीर सपूतों के स्मारक से लायी गयी मिट्टी को कलश में भर कर घुमाया गया. कलश यात्रा का नेतृत्व यादव महासभा के नगर अध्यक्ष प्रदीप यादव ने किया. कलश यात्रा का शुभारंभ डुरुआ स्थित देवी मंडप मेंं कलश को श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं आरती उतार कर की गई. कलश यात्रा में लोगों ने रेजांगला में शहीद वीर अहीर सैनिक अमर रहें, अहीर रेजिमेंट हक है हमारा, हम इसे ले कर रहेंगे, लातेहार में ओबीसी आरक्षण लागू करना होगा व जातीय जन गणना कराना होगा आदि के नारे लगाये. कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष वृंदविहारी यादव, जिला सचिव दामोदर यादव, नंदलाल यादव, बंशी यादव, शिवनंदन यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभावती देवी, उषा देवी, प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार यादव, प्रधान महासचिव हीरा प्रसाद यादव, संयोजक मिथिलेश यादव, कोषाध्यक्ष प्रमोद यादव, संतोष यादव, सकेंद्र यादव, शंभु यादव, प्रमिला देवी, चिनगी यादव, बिनोद यादव, अवध बिहारी यादव, प्रदीप यादव, संजीव कुमार चंद्र, उमेश यादव, सत्येंद्र यादव, रामधनी यादव, बालेश्वर यादव, नेपाल यादव, अरुण यादव, गंगेश्वर यादव, मनोज यादव, शिव शंकर यादव, राजेंद्र यादव, जुगेश्वर यादव, सुनील यादव, राम टहल यादव, केदार यादव व उमेश यादव समेत यादव महासभा के कई सदस्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp