Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

29 को एनके महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रभावित प्रतिरोध मंच करेगा प्रदर्शन समेत पिपरवार की कई खबरें

Advertisement
Advertisement
Piparwar : नौकरी, मुआवजा और रोजगार को लेकर सीसीएल एनके एरिया प्रबंधन के नकारात्मक रवैया के खिलाफ रैयतों में आक्रोश बढ़ रहा है. प्रभावित प्रतिरोध मंच 29 सितंबर को डकरा महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव कर आंदोलन की रणनीति तैयार करेगी. इसको लेकर चुरी परियोजना का कामकाज पूरी तरह से मांग पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकाल के लिये बंद कराया जाएगा. उक्त बातें  प्रभावित प्रतिरोध मंच के अध्यक्ष नागेश्वर महतो ने राय पंचायत में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए बुधवार को कही. इस बैठक का संचालन अशोक महतो और संचालन दीपक महतो ने किया. बैठक में राय, बमने, दरहाटांड, धवैया टांड, मनहु टांड, चुरी, सुभाष नगर के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए. इस बैठक को संबोधित करते हुए मंच के संरक्षक सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सीसीएल की चुरी प्रबंधन चुरी के रैयतों को पिछले कई वर्षों से नौकरी के नाम पर केवल आश्वासन देते आ रही है. जिसके कारण रैयतों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हर काम के लिए कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है. फिर भी नौकरी से संबंधित आवश्यक दस्तावेज नहीं बढ़ा कर रैयतों कसे धोखा देने का काम कर रही है. वहीं लगातार रोड सेल में कोयले के आवंटन को कम किए जाने के कारण रोजगार पर बुरा असर पड़ रहा है. इस संबंध में प्रबंधन को पूर्व में ही 26 सूत्री मांग पत्र दिया गया है. मांग पत्र दिए जाने के पश्चात भी प्रबंधन के द्वारा  मांगों पर कोई पहल नहीं की गई है. जिसको लेकर 29 सितंबर को महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया जाएगा. इस बैठक में अशोक महतो, मनोज महतो, राजेश महतो, सोनू पांडे, दुर्गा महतो, दीपक महतो, अजय सिंह, भोला, रामप्रताप, इंटेक्स मद्रासी, शंकर महतो, शोएब , सुधीर महतो, मनीष महतो, रामावतार राम, राजेश सिंह, सुरेश महतो, संजय महतो, शिवप्रसाद चौहान, बबन चौहान, सतीश चौबे, अनुज चौहान, निकेश चंद्रवंशी, राहुल कुमार, गुड्डू प्रसाद, रामफल पासवान, कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.

कल्याणपुर में आठ अक्टूबर से तीन दिवसीय जितिया मेला का होगा आयोजन

मेला की सफलता को लेकर शांति सह संचालन समिति का गठन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/2-102.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के कल्याणपुर सरना क्लब के प्रागंण में बुधवार को जितिया जतरा मेला समिति की एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता फूलदेव टाना भगत और संचालन क्युम अंसारी ने किया. इस बैठक में आगामी 8 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक कल्याणपुर में तीन दिवसीय ऐतिहासिक जितिया जतरा मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. बैठक में मेला को सफल बनाने के लिए संचालन सह शांति समिति का गठन किया गया. सचांलन समिति में अध्यक्ष फूलदेव टाना भगत, उपाध्यक्ष निर्मल उरांव, सचिव बालेश्वर उरांव, उप सचिव बालकन्त उरांव, कोषाध्यक्ष मनेश्वर भगत, उप कोषाध्यक्ष अरूण उरांव को बनाया गया. वहीं टंडवा प्रमुख रीना कुमारी, फूलचन्द टाना भगत, अलेकजेण्डर तिग्गा, धनेश्वर गंझू, क्युम अंसारी, नागेश्वर महतो, रमेश मुंडा, शिवशंकर साव, बिनोद पासवान, पंकज दास, कासिम उर्फ मुन्ना को संरक्षक बनाया गया. वहीं कई लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. शांति समिति में अध्यक्ष टिकेश्वर महतो, उपाध्यक्ष सावित्री टाना भगत, बहेरा मुखिया रेखा देवी, पसंस बंसती देवी, छोटू गंझू, सचिव गौरी देवी, सह सचिव अंगद महतो, सुरेश करमाली, मधुलता देवी, इदरीश अंसारी, दिनेश टाना भगत, अनिमा कुजूर को बनाया गया. वहीं कई लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. बैठक में फूलदेव टाना भगत, फूलचन्द टाना भगत, निर्मल उरांव, बालेश्वर उरांव, मनेश्वर भगत, ईश्वर टाना भगत, धनेश्वर गंझू, क्यूम अंसारी, शिव शंकर साव, अलेक्जेन्डर तिग्गा, टिकेश्वर महतो, बालकंत उराव, मुनिकांत उरांव, दिनेश टाना भगत, मिश्र पासवान, सुरेश करमाली, रमेश मुण्डा, बसंती देवी, गौरी देवी, पुनिया देवी, अनिमा कुजूर, पुष्पा देवी,मधुलता देवी, लालो देवी सहित कई लोग मौजूद थे.

कोयलांचल में कल निकाला जाएगा जुलूस ए मोहम्मदी

पिपरवार : सीसीएल पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में ईद मिलाद उन नबी के मौके पर कल जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा, जिसको लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. जानकारी के अनुसार ईद मिलाद उन नबी के मौके पर बचरा, राय, पुरानीराय, कल्याणपुर न्यूमंगरदाहा और बहेरा में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. वहीं सुबह में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा. बचरा में सुबह 7 बजे जुलूस निकाला जाएगा, जो पूरे इलाके का भ्रमण करेगा. वही रात्रि में जलसा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसके अलावा क्षेत्र के अन्य जगहों में भी सुबह में जुलूस ए मोहम्मदी निकाला जाएगा. बचरा अंजुमन के सदर इस्लाम अंसारी, राय अंजुमन के सदर जुल्फिकार अली और कल्याणपुर अंजुमन के सदर इदरीस अंसारी ने क्षेत्र के लोगों से जुलूस में शामिल होने की अपील की है.

डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/3-89.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के डीएवी पब्लिक स्कूल बचरा में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस पेंटिंग प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा तीन से लेकर कक्षा सात तक के कुल 60 बच्चों ने भाग लिया. स्वच्छता ही सेवा है और कचरा मुक्त भारत विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता में स्कूल के बच्चों ने एक से बढ़कर एक पेंटिंग बनाकर उसकी प्रदर्शनी लगायी. स्कूल के शिक्षक एसके पांडेय की देखरेख में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस संबंध में स्कूल के प्राचार्य राजीव रंजन झा ने कहा कि समय-समय पर इस तरह के प्रतियोगिता का आयोजन होने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और बच्चे इस तरह की प्रतियोगिता में उत्साह के साथ भाग लेते हैं. उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को बधाई देते आगे भी स्कूल में आयोजित होने वाले इस तरह के प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर भाग लेने और बेहतर प्रदर्शन कर अपने स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन करने की अपील की. इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षक और बच्चे मौजूद थे.

पाताल के लोहरसा में चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट का समापन

बालक वर्ग में लोहरसा और बालिका में चेलंगदाग ने खिताब पर जमाया कब्जा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/4-79.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पिपरवार : कोयलांचल क्षेत्र के निकट पाताल पंचायत के लोहरसा में चल रहे मूरत गंझू स्मारक बालक/बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का समारोहपूर्वक समापन किया गया. फाइनल मैच बालक वर्ग में लोहरसा और गाली टीम के बीच खेला गया, जिसमें लोहरसा पेनाल्टी शूट आउट में 4 -3 से जीत दर्ज कर खिताब पर कब्जा जमाया. वहीं बालिका वर्ग का मुकाबला चेलंगदाग और लोहरसा के बीच मैच खेला गया, जिसमें चेलंगदाग 1-0 जीत दर्ज कर विजेता बनी. समापन समारोह के मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशन लाल चौधरी ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया. समापन के अवसर पर मेला सह रंगारंग नागपुरी आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन रोशनलाल चौधरी ने फीता काटकर किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोशन लाल चौधरी ने कहा कि पार्टी ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के मनोबल बढ़ाने और खेल के क्षेत्र में उन्हें हर संभव मदद करने का काम कर रहा है. इस तरह के आयोजन की प्रशंसा करते हुए उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपने क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करने की अपील की. इस मौके पर मुखिया नेहा लकड़ा, पंसस नीतु कुमारी, पूर्व मुखिया इशाक एक्का, रविशंकर जायसवाल, मोहन कुमार, विनोद सिंह, रामचरण महतो, विनोद महतो, झरी गंझू, मुकेश मुंडा, प्रदीप मुंडा, संजय मुंडा, मोहन गोप, काशीनाथ महतो, सुखदेव गंझू, शलेम गंझू, नागेश्वर गंझू, मोदर गंझू, सिकांत गंझू, विक्की मुंडा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : औलिया">https://lagatar.in/court-order-came-in-favor-of-aulia-masjid-encroachment-removed-and-many-news-from-hazaribagh/">औलिया

मस्जिद के पक्ष में आया कोर्ट का आदेश, हटाया गया अतिक्रमण समेत हजारीबाग की कई खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही