Search

 
 
 

डीसी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण समेत रामगढ़ की कई खबरें

 

रामगढ़ उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

Ramgarh: बुधवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सूचना भवन स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया. मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी सह जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विशाल कुमार ने उपायुक्त को सूचना भवन स्थित ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी. इस दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस में मौजूद सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन व्यवस्था, कुल कंट्रोल एवं बैलेट यूनिट के संबंध में जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण निर्देश दिए. मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, नगर परिषद कोषाध्यक्ष मुरलीधर कोठारी, जिला महामंत्री भाजपा रंजन फौजी, नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, जिला अध्यक्ष आरपीआई गोविंद वेदिया, जेडीयू. से ज्योतेन्दू सहित अन्य लोग उपस्थित थे. ---------

उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे हैं गरीब बच्चे - प्रदीप करमाली

Ramgarh: बरकाकाना एरिया के हाई स्कूलों को अपग्रेड नहीं होने से ग्रामीण गरीब बच्चे उच्च शिक्षा से वांचित हो रहे हैं, उक्त बातें स्टेशन अधीक्षक प्रदीप करमाली ने सीआईसी बस्ती में प्रो शाहनवाज खान के आवास पर आयजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही. उन्होंने कहा कि ग्रामीण गरीब परिवार के अभिभावक अपने बच्चों को ग्यारहवीं में इसलिए दाखिला नहीं करवाते हैं, क्योंकि उनके पास इतनी आर्थिक क्षमता नहीं है कि वह अपने बच्चों को रामगढ़ या भुरकुंडा आने जाने का किराया वहन कर सके. बैठक के संचालन कर रहे अधिवक्ता उमेश महतो ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा बच्चे उच्च सीखा प्राप्त करे इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए क्षेत्र के ही हाई स्कूल को प्लस टू में परिवर्तित करना होगा. इसके लिए इस मांग को जोरदार ढंग से उठाना होगा. प्रो शाहनवाज खान ने कहा कि आगामी एक मई को एक बजे से पुनः एक बैठक होगी. जिसमें एरिया के सैकड़ों लोगों को आमंत्रित किया जाएगा. जिसमें रणनीति तैयार की जाएगी ताकि सीसीएल उच्च विद्यालय और नारायण उच्च विद्यालय को अपग्रेड कर उसे प्लस टू हाई स्कूल बनवाया जा सके. बैठक में मुख्य रूप से मो सलीम, देवकी बेदिया, सुशील कुमार, नेपाल विश्वकर्मा, मो जावेद, मो वारिश, रामबिलास करमाली आदि उपस्थित थे. --------

पीवीयूएनएल ने किया सरकारी स्कूल में कंप्यूटर का वितरण

पीवीयूएनएल ने किया सरकारी स्कूल में कंप्यूटर का वितरण Ramgarh: पीवीयूएनएल ने प्राथमिक विद्यालय उपर टोला, संकुल और नव प्राथमिक विद्यालय सहित पतरातू के कई स्कूलों में कंप्यूटर सेट का वितरण किया. कंपनी ने सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत का स्कूलों को कंप्यूटर सेट दिया ताकि यहां के बच्चे आधुनिक युग में डिजिटल क्रांति से पीछे ना रहें. कार्यक्रम सुमन भारती, मुखिया (संकुल), निधि सिंह, मुखिया (कोटो), राजेश डुंगडुंग, डीजीएम (आर एंड आर), संतोष कुमार सिंह, एसएम (आर एंड आर), पीआरआई प्रतिनिधि की उपस्थिति में हुआ.इस मौके पर स्कूल प्रतिनिधियों ने पीवीयूएनएल के प्रयासों की जमकर सराहना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही