Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक समेत साहिबगंज की कई खबरें

Sahibganj : रविवार को नगर थाना प्रांगण में ईद उल फितर और रामनवमी पर्व को लेकर साहिबगंज एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण समिति की बैठक की गई. बैठक में ईद उल फितर एवं रामनवमी को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ मनाने पर विचार विमर्श किया गया. साहिबगंज एसडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार ने दोनों समुदाय के लोगों से सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की. कहा कि क्षेत्र में आपसी भाईचारा की जो मिसाल कायम है, उसे बरकरार रखें.

जिला कल्याण पदाधिकारी ने आवासीय विद्यालय का किया निरीक्षण

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/16-3.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज : साहिबगंज डीसी के निदेश पर जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद ने रविवार को मंडरो प्रखंड अंतर्गत कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याण आवासीय विद्यालय करमपहाड़ का औचक निरीक्षण किया. वहीं निरीक्षण के क्रम में छात्रों से बात कर उनको मिलने वाली सुविधा के बारे में जानकारी ली एवं छात्रों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया. उन्होंने छात्रों के साथ भोजन भी किया. छात्रों को दी जाने वाली भोजन की शुद्धता एवं गुणवत्ता का जायजा लिया. उन्होंने भंडार गृह का निरीक्षण करते हुए खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की जांच. उन्होंने उपस्थित शिक्षकों को निर्देश दिया कि बच्चों की पढ़ाई, विद्यालय परिसर की सफाई एवं बच्चों को मिलने वाली सुविधा में कोई कोताही न बरते. इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे.

39 साल से रमजान का 27वां रोजा रख रहे हैं कैलाश

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/21.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज : शहर के ईमली टोला झरना कॉलोनी के रहने वाले सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड कैलाश प्रसाद बीते 39 साल से रमजान का रोजा रख रहे हैं. रविवार को उन्होंने 37वां रोजा रखा. कैलाश प्रसाद हिंदू धर्म मानने के बावजूद रोजा रखते हैं. वे अन्य दिनों में भागवात गीता के साथ कुरान भी पढ़ते हैं. सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड कैलाश प्रसाद बताते हैं कि वे 1985 से रोजा रखना शुरू किया. उनकी दोस्ती स्टेडियम के रहने वाले रेलवे के बतौर स्टेशन मास्टर हाजी जफर आलम से हुई थी. उसने रोजा रखने के लिए उन्हें प्रेरित किया. वह हाजी जफर को रोजा रखते हुए देखते थे, तो उन्हें भी रोजा रखने की इच्छा हुई, तब उन्होंने कहा कि रमजान में एक ऐसा रोजा का दिन बताइए कि जिस दिन रोजा रखने से पूरा महीना का मुझे पुण्य मिल सके. इसपर हाजी जफर आलम ने उन्हें 27वां रोजा रखने के लिए कहा. उन्होंने कहा कि 27वां रोजा रखने से खेरो बरकत होती है और इसका सिला पूरे रमजान में रोजा रखने के बराबर है. उस समय से अबतक सेवानिवृत्त रेलवे गार्ड कैलाश प्रसाद हर रमजान का 27वां रोजा रखते हैं. इसके लिए वे सुबह सेहरी करने के बाद दिन भर पूरे एहतमाम के साथ रोजा रखते है. रोजा रखने के साथ ही कुरान भी पढ़ते हैं. रविवार को मगरीब अजान सुनकर रोजा खोला और इफ्तार की. कैलाश प्रसाद समाज के लिए एक मिसाल बने हुए हैं.

श्री श्री 108 अति महारूद्र यज्ञ का समापन, अंतिम दिन उमड़े श्रद्धालु

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/17.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> साहिबगंज : बरहेट प्रखंड के गुमानी नदी के तट पर स्थित बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर में आयोजित 11 दिवसीय अति महारूद्र यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ समापन रविवार को हो गया. पूर्णाहुति में लोग नारियल संकल्प कराकर समर्पित किए हैं और क्षेत्र एवं राज्य की खुशहाली सहित अपनी मनोकामना की सिद्धि के लिए भगवान से प्रार्थना की. वहीं राजमहल क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार ताला मरांडी भी यज्ञ मंडल में पहुंचे और मंडप  की परिक्रमा करते हुए अपनी जीत की कामना की. वहीं बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर के प्रांगण में 11 दिवसीय अति महारुद्र यज्ञ में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. विद्वान पंडितों की देखरेख में प्रतिदिन विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना कराई गई और हवन की गई. यज्ञ मंडप के पास मेला भी लगाया गया है. मेला में आकर्षक झूले समेत मनोरंजन के कई साधन उपलब्ध है. मेला को सफल बनाने में कमेटी के सदस्य पूरी मुस्तैदी से जुटे रहे. यज्ञ के समापन के मौके पर कमेटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर साह, उपाध्यक्ष बिपीन गुप्ता, सचिव अजय भगत, कोषाध्यक्ष धीरज मोदी, सत्यनारायण भगत, भीष्म पद नाथ, दिलीप सिंह, आलोक साह, शिव आनंद साह सहित अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : देवघर:">https://lagatar.in/deoghar-three-criminals-organized-criminal-gang-ashish-mishra-gang-arrested-weapons-recovered/">देवघर:

संगठित आपराधिक गिरोह आशीष मिश्रा गैंग के तीन अपराधी गिरफ्तार, हथियार बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही