Search

झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल समेत कई अधिकारियों का तबादला

Ranchi : झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सहित कई न्यायिक पदाधिकारियों का सोमवार को स्थानांतरण कर दिया गया है. विधि विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक मनोज प्रसाद को हाईकोर्ट का नया रजिस्ट्रार जनरल बनाया गया है. इससे पहले मनोज प्रसाद न्यायिक एकेडमी के निदेशक के पद पर कार्यरत थे. धनबाद के पीडीजे राम शर्मा को रजिस्ट्रार (प्रशासन) बनाया गया है. इसके साथ ही हजारीबाग के पीडीजे सत्या प्रकाश सिन्हा को रजिस्ट्रार (स्थापना) और वर्तमान रजिस्ट्रार जनरल निकेश कुमार सिन्हा को रजिस्ट्रार (न्यायिक) के पद पर स्थानांतरित किया गया है. रजिस्ट्रार (स्थापना) कौशल किशोर झा (दो) को चीफ जस्टिस का ओएसडी बनाया गया है. यह अधिसूचना पांच नवंबर से प्रभावी होगी. यह भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/239-kg-doda-recovered-from-tupudana-ranchi/">रांची

के तुपुदाना से 239 किलो डोडा बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp