Search

धनबाद मंडल में सिगनल और दूरसंचार कर्मियों की कई समस्याएं

Dhanbad : ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के साथ महाप्रबंधक हाजीपुर के स्थाई वार्ता तंत्र की द्वि- दिवसीय बैठक 15 दिसंबर को महाप्रबंधक सभागार हाजीपुर में शुरू हुई. बैठक में कर्मचारी पक्ष की अध्यक्षता ईसीआरकेयू के अध्यक्ष डी के पांडेय ने तथा महामंत्री एस एन श्रीवास्तव ने की. रेलवे प्रशासनिक अधिकारियों की अध्यक्षता महाप्रबंधक अनुपम शर्मा ने की. बैठक का संचालन प्रधान प्रमुख कार्मिक अधिकारी (औद्योगिक संबंध) एस सी श्रीवास्तव ने किया. प्रधान प्रमुख कार्मिक अधिकारी जे पी एन सिंह सहित बैठक में ईसीआरकेयू के सभी केन्द्रीय पदाधिकारी, महिला प्रतिनिधि तथा सभी विभागों के  प्रधान अधिकारी उपस्थित थे.

 रात्रि भत्ता के भुगतान की मांग

बैठक में अपनी बात रखते हुए ईसीआरकेयू के केन्द्रीय अध्यक्ष डी के पांडेय ने कहा कि महाप्रबंधक के लिखित दिशानिर्देश के बावजूद धनबाद मंडल में सिगनल और दूरसंचार विभाग के कर्मचारियों को रात्रि भत्ते का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जो चिंताजनक विषय है. धनबाद मंडल सबसे ज्यादा राजस्व अर्जित करने वाला मंडल है, परन्तु यहां के दूरस्थ क्षेत्रों में पदस्थापित कर्मचारियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है.

 पेय जल की भी समस्या

फफराकुंड, मगरदहा तथा मिर्चाधूरी स्टेशनों पर पिछले पचास वर्षों से टैंकर द्वारा पेयजल आपूर्ति की जाती है जो अपर्याप्त है और पीने लायक नहीं है. वहां या तो तालाब बनवा कर या ओबरा डैम से पाइप लाइन बिछा कर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की जा सकती है.

अस्पताल में दवा का अभाव

ट्रैक मैन कर्मचारियों के लिए आर पी एफ बल की तर्ज पर गैंग बैरक बनवा मंडल सहित सभी रेलवे अस्पतालों में पर्याप्त दवा और अन्य सुविधाओं की मांग की गई . रेफरल अस्पताल समय से अनुबंधित नहीं किए जा रहे हैं और न ही समय पर एम्बुलेंस का एग्रीमेंट रिन्युवल हो रहा है. इन कारणों से बीमार या आकस्मिक रोगियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है.  उन्होंने पलामू एक्सप्रेस के बरवाडीह स्टेशन पर ठहराव की मांग उठाई.

 मांगों की पूर्ति का मिला आश्वासन

केन्द्रीय कोषाध्यक्ष ओ पी शर्मा ने रनिंग कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार 4600 तथा 4800 ग्रेड पे देने की मांग रखी. महाप्रबंधक ने यूनियन द्वारा रखी गई समस्त मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. यह भी पढ़ें : राजगंज">https://lagatar.in/police-deployed-in-protest-against-ashoka-buildcon-in-rajganj/">राजगंज

में अशोका बिल्डकोन के विरुद्ध प्रदर्शन में पुलिस तैनात [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//