Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

श्रीश्री रविशंकर जी के 67वें जन्मदिवस पर शनिवार को रांची समेत झारखंड में कई कार्यक्रम

Ranchi : रांची समेत झारखंड के कई जिलों में शनिवार को विख्यात आध्यात्मिक प्रणेता श्रीश्री रविशंकर जी का 67वां जन्मदिवस सेवाकार्यों, मधुर सत्संग भजनों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा. इस अवसर पर बेंगलुरु आश्रम के कलाकारों द्वारा संगीत नाटिका राम लला की माता का आयोजन किया गया है.

कहां क्या कार्यक्रम

  • रांची में शनिवार को एक संगीत नाटिका राम लला की माता का आयोजन होगा. सुबह शहर के हर क्षेत्र में योग ध्यान शिविर का आयोजन होगा.
  • खूंटी रोड में योग-ध्यान केंद्र एवं श्रीश्री ज्ञान मंदिर का उद्घाटन किया जायेगा. खूंटी के कुदरी गांव में आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा संचालित नि:शुल्क आदिवासी विद्यालय श्री श्री विद्या मंदिर हाई सकूल के प्रांगण में श्रीश्री कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन महेश पोद्दार और व्यक्ति विकास केंद्र के चैयरमैन प्रसन्ना प्रभु के द्वारा सुबह 11 बजे किया जायेगा.
  • कोडरमा के गांवा में बच्चों के साथ गुरुजी के जन्मोत्सव को मानने का निर्णय लिया गया है, जिसमे बड़े पैमाने पर पौधरोपण होगा. शाम में झुमरी तिलैया अड्डी बंगला में सत्संग के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम संपन्न होगा.
  •  देवघर में हैप्पीनेस शिविर कृष्णा पुरी स्थित श्री श्री निवास में आयोजित होगा, जिसमे सामूहिक ध्यान औैर महासुदर्शन क्रिया होगी. बाद में अनाज वितरण, फल एवं शर्बत वितरण किया जाएगा. शाम में होटल राज कमल में प्रशिक्षित गायकों के संसर्ग में दिव्य महासत्संग का आयोजन होगा.
  • चतरा में सुबह से अक्षरा पैलेस गंदौरी मंदिर में योग-ध्यान होगा. रेड क्रॉस भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा.
  • धनबाद में आईआईटी -आईएसएम के निदेशक राजीव शेखर के निवास पर भजन संध्या एवं गुरुपूजा होगी. राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में सुदर्शन क्रिया होगी.
  •  जमशेदपुर में एक्सएलआरआई जमशेदपुर सभागार में 14 मई को शाम 6:30 से ‘रामलला की माता‘ नाटक की प्रस्तुति की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – रिम्स">https://lagatar.in/heart-checkup-camp-in-rims-from-saturday-1400-patients-from-across-the-state-will-be-examined/">रिम्स

में शनिवार से हृदय जांच शिविर, राज्यभर के 1400 मरीजों की होगी जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही