आशीष झा ने कहा, स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन में करें शामिल , प्राचार्य एसके शर्मा ने विद्यालय के सफाई मित्रों को सम्मानित किया Ramgarh : सीसीएल रजरप्पा स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सीसीएल रजरप्पा द्वारा मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किये गये. स्वच्छता पखवाड़ा 16 जून से 30 जून तक चला. समापन कार्यक्रम में सीसीएल रजरप्पा के नोडल पदाधिकारी सीएसआर आशीष झा, झारखंड प्रक्षेत्र डी के सहायक क्षेत्रीय अधिकारी सह विद्यालय के प्राचार्य डॉ एस के शर्मा मौजूद थे. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में स्वच्छता शपथ से की गयी. इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में अतिथियों द्वारा दर्जनों फलदार एवं छायादार वृक्ष के पौधे लगाये गये. छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से निकटवर्ती स्कूल क्षेत्र और रजरप्पा मंदिर में सभी समुदाय के लोगों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया.
डीएवी रजरप्पा में स्वच्छता पखवाड़ा का समापन, नुक्कड़ नाटक, पौधारोपण सहित कई कार्यक्रमों का आयोजन
Last Updated: Jun 30, 2024 12:00 AM (IST)