Search

लातेहार में 22 जनवरी को होंगे कई कार्यक्रम, तैयारी में जुटी मंदिर समितियां

बैठक कर कार्यक्रमों की तैयार की गई रूपरेखा

Latehar : आगामी 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जायेगा. इसे लेकर देश में खासा उत्साह है. लातेहार जिला में भी 22 जनवरी को विभिन्न मंदिर व धार्मिक आस्था स्थलों में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इसकी तैयारियां यहां प्रारंभ कर दी गयी है. रविवार को श्रीरामनवमी पूजा महासमिति, लातेहार की एक बैठक प्राचीन शिव मंदिर परिसर, बाजारटांड़ में आयोजित की गयी. अध्यक्षता महासमिति के अध्यक्ष सह विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने की. बैठक में भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने कहा कि पांच सौ साल के संघर्ष के बाद आज यह दिन आया है. आगामी 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होगा. इसे हमें ऐतिहासिक बनाना है. प्रेचमंद पांडेय व भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के दौरान भाजपा नेता लालकृष्ण आडवानी का रथ लातेहार के उच्च विद्यालय में भी आया था. उस दिन लातेहार में एक अलग ही उमंग था. मुकेश कुमार पांडेय व राजीव रंजन पांडेय ने भी 22 जनवरी की तिथि को ऐतिहासिक बताया और इस मौके पर लातेहार में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की. अध्यक्ष प्रभात कुमार ने बताया कि बैठक में आगामी 22 जनवरी को अपराह्न एक बजे से बाजारटांड़ से एक शोभा यात्रा निकाली जायेगी. शोभा यात्रा प्रखंड कार्यालय परिसर तक जायेगी और इसके बाद पुन: बाजारटांड़ पहुंचेगी. यहां लौटने के बाद महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. उन्होंने इस शोभा यात्रा में भाग लेने की अपील की. बैठक में त्रिभुवन पांडेय, सुदामा प्रसाद गुप्ता, राजेश कुमार अग्रवाल, राजन तिवारी, श्याम अग्रवाल, मनीष पाठक, अनिल कुमार सिंह, लाल आशीष नाथ शाहदेव, दीपक विश्वकर्मा, संतोष अग्रवाल, भोला दास, संजय अग्रवाल, रमेश कुमार गुप्ता, नारायण प्रसाद, वीरेंद्र पाठक, रवि वर्मा, दिनेश कुमार सोनी, विपिन प्रसाद, गौरव महलका, विशाल विश्वकर्मा, कौशल किशोर राज, रविंद्र प्रजापति, पिंटू कुमार विशाल भास्कर आदि मौजूद थे.

राधाकृष्ण मंदिर में होगा चार दिवसीय कार्यक्रम

शहर के मेन रोड के राधाकृष्ण मंदिर, ठाकुरबाड़ी में श्रीरामजन्म भूमि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर चार दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. मंदिर समिति के राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि 19 जनवरी से मंदिर में अखंड कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. 20 जनवरी को अखंड कीर्तन के समापन के बाद भंडारा किया जायेगा. 21 जनवरी को संध्या छह बजे महाआरती व महा प्रसाद का वितरण किया जायेगा. जबकि 22 जनवरी को प्रात: नौ बजे से सुंदर कांड पाठ किया जायेगा. अपराह्न एक से पांच बजे तक भंडारा और रात्रि में सात बजे से मंदिर परिसर में बाहर से आये कलाकारों के द्वारा जागरण का किया जायेगा. मंदिर समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया. बैठक में रवि कुमार गुप्ता, रंजन प्रसाद, अरविंद कुमार, विजय प्रसाद, अशोक कुमार, रामरेश कुमार, आंनद कुमार व ब्रजेश अग्रवाल आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/cold-havoc-in-bihar-school-student-and-sikh-devotee-died/">बिहार

में ठंड का कहरः स्कूली छात्र और सिख श्रद्धालु की मौत

पंचमुखी मंदिर में भी होगा कार्यक्रम

शहर के स्टेशन रोड में राजहार के पंचमुखी मंदिर में भी आगामी 22 जनवरी को विशेष पूजा का आयोजन किया जायेगा. पूजा के बाद लोगों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. मंदिर में सजावट भी की जायेगी. शनिवार की शाम मंदिर समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया है. मौके पर अध्यक्ष चंद्रेश्वर प्रसाद, संरक्षक गोविंद प्रसाद, मुरारी प्रसाद, कोषाध्यक्ष रामदेव प्रसाद, विनित कुमार मधुकर, विशाल चंद्र साहू, खुशी दयाल प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद, शंकर प्रसाद, नारायण प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, विश्वजीत प्रसाद, सुनील कुमार, अमित राम व ओमप्रकाश समेत कई लोग उपस्थित थे.

वैष्णव दुर्गा मंदिर में होगा भजन कीर्तन

22 जनवरी को शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. मंदिर समिति के सचिव आशीष टैगोर ने बताया कि पूर्वाह्न 11 से 12 बजे तक भजन व कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. इसके बाद अयोध्या में श्रीरामजन्म भूमि प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जायेगा. इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा. मंदिर समिति के संरक्षक विनोद कुमार साहु, अभिनंदन प्रसाद, अध्यक्ष राजेश प्रसाद गुप्ता, सह सचिव रंजीत कुमार व रवींद्र प्रजापति आदि ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है. इसे भी पढ़ें : 1250">https://lagatar.in/ed-sent-summons-to-30-people-including-kanhaiya-khudania-in-illegal-mining-case-worth-rs-1250-crore/">1250

करोड़ के अवैध खनन केस में कन्हैया खुडानिया समेत 30 लोगों को ईडी ने भेजा समन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp