Ranchi : सरना धर्म कोड और पारसनाथ पहाड़ी को आदिवासियों को सौंपने की मांग को लेकर आदिवासी सेंगल अभियान के रेल चक्का जाम आंदोलन के कारण शनिवार को कई ट्रेनें प्रभावित हुईं. ट्रेन संख्या 22891 हावड़ा - रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस मार्ग में परिवर्तन किया गया. अब ये ट्रेनें अपने निर्धारित मार्ग मुरी - कोटशिला - पुरुलिया - चांडिल होकर ही चलेगी. सुबह में विरोध को देखते हुए इस ट्रेन का रूट मुरी - कोटशिला - बोकारो स्टील सिटी - भोजूडीह - आद्रा – मेदिनिपोर कर दिया गया था.
अमन श्रीवास्तव समेत गैंग के 15 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट में UAPA की धाराएं जोड़ने के लिए कोर्ट में आवेदन [wpse_comments_template]
हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन का समय बदला
रांची रेल मंडल के अंतर्गत चलने वाली हटिया-टाटानगर पैसेंजर ट्रेन का प्रस्थान समय बदल दिया गया है. ट्रेन संख्या 08196 हटिया - टाटानगर पैसेंजर ट्रेन अपने निर्धारित समय 6:10 बजे की जगह 4 घंटे 20 मिनट देरी के साथ 10.30 बजे हटिया से खुलेगी.हटिया-झारसुगुड़ा एक्सप्रेस ट्रेन रद्द
इधर, हटिया- राउरकेला रूट में दोहरीकरण का कार्य चल रहा है. इसी रूट में रांची रेल मंडल के पोकला यार्ड में ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जाना है. जिसके कारण ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया - झारसुगुड़ा - हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 12 और 13 फरवरी को रद्द रहेगी. इसे भी पढ़ें – गैंगस्टर">https://lagatar.in/application-in-the-court-to-add-sections-of-uapa-in-the-charge-sheet-against-15-gang-members-including-gangster-aman-srivastava/">गैंगस्टरअमन श्रीवास्तव समेत गैंग के 15 सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट में UAPA की धाराएं जोड़ने के लिए कोर्ट में आवेदन [wpse_comments_template]
Leave a Comment