Search

धनबाद से खुलने वाली कोल्डफील्ड एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें रही रद्द

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  पूर्व रेलवे के बर्द्धमान स्टेशन पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिए जाने के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. धनबाद रेलवे स्टेशन से खुलने व गुजरने वाली हावड़ा-धनबाद ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस, हावड़ा-धनबाद कोलफील्ड एक्सप्रेस, हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस, हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस, देहरादून-हावड़ा दून एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस ट्रेनें 9 फरवरी को रद्द रही. धनबाद से 10 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12340 धनबाद-हावड़ा कोलफिल्ड एक्सप्रेस, नई दिल्ली से 10 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 12382 नई दिल्ली-हावड़ा पूर्वा एक्सप्रेस, जम्मूतवी से 11 फरवरी को प्रस्थान करने वाली जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस, आगरा कैंट से 11 फरवरी को प्रस्थान करने वाली 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस रद्द रहेगी. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-pds-shopkeepers-protest-attack-the-policies-of-the-center/">धनबाद:

पीडीएस दुकानदारों ने दिया धरना, केंद्र की नीतियों पर किया प्रहार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp