Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पावर ब्लॉक के कारण स्टील एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद

Ranchi : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल अंतर्गत संतरागाछी स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज के लिए पावर ब्लॉक के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों का परिचालन रद किया है. कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं. स्टील एक्सप्रेस समेत टाटानगर से हावड़ा जाने वाली कई ट्रेनों का परिचालन भी रद किया गया है.

इन ट्रेनों को किया गया रद

  • 18014/18012 बोकारो स्टील सिटी/चक्रधरपुर-हावड़ा एक्सप्रेस 10 जून 2023 को रद रहेगी.
  • 18011/18013 हावड़ा-चक्रधरपुर/बोकारो स्टील सिटी एक्सप्रेस 12 जून 2023 को रद रहेगी.
  • 12813/12814 हावड़ा-टाटानगर-हावड़ा स्टील एक्सप्रेस 11 जून 2023 को रद रहेगी.
  • 08695 बोकारो स्टील सिटी-रांची स्पेशल ट्रेन 12 जून को रद रहेगी.

ट्रेनों का पुनर्निर्धारण

  • 12860 हावड़ा-सीएसएमटी (मुंबई) गीतांजलि एक्सप्रेस 11जून को हावड़ा से 14:05 बजे के बजाय 16:05 बजे छूटेगी.
  • 12810 हावड़ा-सीएसएमटी (मुंबई) मेल 11जून को 19:50 बजे के बजाय और 12 जून को 00:20 बजे हावड़ा से छूटेगी,
  •  12130 हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 11 जून को 22:10 बजे के बजाय 12 जून को 01:10 बजे हावड़ा से छूटेगी.
  • 12245 हावड़ा-सर एम विश्वेश्वरैया टर्मिनल, बेंगलुरु दुरंतो एक्सप्रेस 11 जून को 10:50 बजे के बजाय 15:50 बजे हावड़ा से खुलेगी.

ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन 

  • 18004 आद्रा-हावड़ा शिरोमणि एक्सप्रेस 11 जून को शुरू होने वाली यात्रा खड़गपुर में समाप्त होगी.
  • 18003 हावड़ा-आद्रा शिरोमणि एक्सप्रेस, जो 11 जून को शुरू होगी, खड़गपुर से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी.

चक्रधरपुर रेल मंडल में भी पावर ब्लॉक

इसके अलावा चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आसनबोनी और गोविंदपुर स्टेशनों के बीच प्रस्तावित सामान्य ऊंचाई वाले सबवे पर रिलीविंग गर्डर को लॉन्च करने के लिए ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक के कारण कई ट्रेन रद किये गए हैं.

रद की गई ट्रेनें

  • 8055/08056 खड़गपुर-टाटानगर-खड़गपुर मेमू स्पेशल 11 जून को रद रहेगी.
  • 08071/08072 खड़गपुर-तारानगर-खड़गपुर पैसेंजर स्पेशल 11 जून को रद रहेगी.
  • 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल 11 जून को रद रहेगी.
  • 08151/08152 टाटानगर-बरकाकाना-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल 11 जून को रद रहेगी.

ट्रेनों का पुनर्निर्धारण

  • 12872 टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस 11जून को 05:15 बजे के बजाय 08:15 बजे टिटलागढ़ से छूटेगी.

ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन 

  • 08173 आसनसोल-टाटानगर पैसेंजर स्पेशल 11 जून को शुरू होने वाली यात्रा पुरुलिया में समाप्त होगी.
  • 08174 टाटानगर- आसनसोल पैसेंजर स्पेशल 11 जून को पुरुलिया से शुरू होगी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही