Search

 
 
 

दूधिया रोशनी से जगमग हुए बड़कागांव के कई गांव

 
Barkagaon : बड़कागांव की गोंदलपुरा खनन परियोजना के तहत अदाणी फाउंडेशन ने बड़कागांव प्रखंड के गाली और बलोदर गांव में सोलर स्ट्रीट लाइट लगाया है. प्रथम चरण के तहत आठ सोलर लाइट लगाई गई हैं. इन लाइटों के लगने से गांव दूधिया रोशनी से जगमग हो गए हैं. फाउंडेशन की ओर से अगले कुछ दिनों में 25 लाइट्स और लगने हैं. 20 वाट की क्षमता वाली सोलर लाइट लगने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है. रात के समय अंधेरे या बिजली कटौती की वजहों से हो रही दिक्कतों से ग्रामीणों को निजात मिली है. लाइट लग जाने से इलाके में आवागमन बढ़ा है, और लोगों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत हुई है. अदाणी फाउंडेशन की ओर से आने वाले समय में अंबाजीत, बादम और गोंदलपुरा में भी सोलर लाइट लगाई जाएंगी. इन लाइटों की अगले तीन वर्षों तक देखभाल भी अदाणी फाउंडेशन की ओर से ही की जाएगी. इलाके में कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के तहत अदाणी फाउंडेशन आधारभूत संरचना के विकास पर अधिक ध्यान दे रहा है. ग्रामीणों की ओर से मिले फीडबैक के आधार पर कई योजनाओं पर कार्य जारी है. इसे पढ़ें- अपराधियों">https://lagatar.in/the-police-showed-readiness-to-punish-the-criminals-and-the-court-also-gave-its-verdict-immediately-read/">अपराधियों

को सजा दिलाने में पुलिस ने दिखाई तत्परता तो कोर्ट ने भी तुरंत सुनाया फैसला, पढ़ें…   
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/balodar-solar-light_74.jpg"

alt="" width="780" height="1040" />

ऑन-ऑफ करने की जरूरत नहीं, सेंसर करेगा सबकुछ

इन सोलर लाइट्स को ऑन-ऑफ करने की जरूरत नहीं है. ये लाइटें सेंसर के जरिए संचालित होंगी. इससे किसी व्यक्ति विशेष पर इन लाइटों को ऑन-ऑफ करने की जिम्मेदारी नहीं रहेगी. शाम ढलते ही ये लाइट्स ऑन हो जाएंगे और सुबह की पहली किरण निकलने के साथ लाइटें ऑफ हो जाएंगी. इन लाइटों से गांवों में एक ओर जहां बिजली की बचत होगी, वहीं कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी, जिससे ग्लोबल वार्मिंग की समस्या से निपटने में मदद मिलेगी. रोशनी पर्याप्त हो, इसके लिए 20 वाट का ट्यूब लगाया गया है. इन लाइटों की खासियत यह है कि अगर किसी कारण से 24 घंटे सूर्य की रोशनी नहीं मिलती है, तब भी ये गांवों की गलियों को रोशन करेंगे. पोल पर लगे सोलर पैनल से सिस्टम में लगी बैटरी चार्ज हो जाएगी और इमरजेंसी में भी काम देगी. आने वाले समय में फाउंडेशन की ओर से स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, पूजा स्थल और बस स्टैंड आदि जगहों पर भी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी. इसे भी पढ़ें-चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-various-issues-were-discussed-in-the-review-meeting-of-niti-aayog/">चाईबासा

: नीति आयोग की समीक्षा बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही