Search

 
 
 

राजधानी की सड़कों पर दौड़ रही कई साल पुरानी गाड़ि‍यां, प्रशासन मौन

 
Shruti Prakash Singh Ranchi:  राजधानी की सड़कों पर साइलेंसर से धुआं उगलती और झड़झड़ सैकड़ों गाड़‍िया चल रही है. इसमें छोटे से लेकर भारी वाहन तक शामिल है. ऐसे वाहन हादसों को आमंत्रित कर रहे हैं. इन वाहनों में सबसे ज्यादातर  ऑटो हैं, जो 15 साल से अधिक पुराने हो चुके हैं. फिर भी बेधड़क, बिना रोक-टोक के राजधानी की सड़कों पर दौड़ रहे हैं. ऑटो के अलावा, कबाड़ हो चुके ट्रैक्टर, बस और दूसरे वाहन भी शहर में बेरोक-टोक चल रहे हैं. इन वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. बीच-बीच में कुछ गाड़ि‍यों को पकड़कर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर दी जाती है. इसे भी पढ़ें : एयरपोर्ट">https://lagatar.in/report-sought-from-ranchi-dc-race-dsp-and-co-in-24-hours-on-the-slogan-of-pakistan-zindabad-at-the-airport/">एयरपोर्ट

पर पाकिस्‍तान जिंदाबाद नारे मामले में रांची डीसी रेस, DSP और CO से 24 घंटे में मांगी रिपोर्ट

15 साल पुराने सैकड़ों ऑटो सड़क पर

कचहरी चौक के पास जब हमने कुछ ऑटो चालकों से बात की, तो उन्होंने बताया कि राजधानी में 250 से 300 विक्रम ऑटो है, जो 15 साल से अधिक पुराने हो चुके हैं. इन ऑटो की स्थिति भी अच्‍छी नहीं है. व्रिकम ऑटो रांची में धुर्वा से ओवरब्रिज होते हुए कांटाटोली रूट पर चलते हैं. इस रूट पर इन्हीं ऑटो का कब्जा है. सड़क पर दौड़ र‍हे ये ऑटो वातावरण के लिए भी खतरा है. जानकारी के मुताबिक इन ऑटो के पास न तो पॉल्यूशन सर्टिफिकेट है और न ही अन्य जरूरी दस्तावेज.

क्या कहते हैं ट्रैफिक डीएसपी

इस मामले में रांची के ट्रैफिक डीएसपी जीतवाहन उरांव ने बताया कि पिछले दो साल से सभी जगह वाहनों की चेकिंग की जा रही है. ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. बिना कागजात के चल रहे वाहनों को जब्‍त भी किया जा रहा है. आगे भी ऐसी गाड़‍ियों की धड़-पकड़ जारी रहेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही