Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मंझारी: प्रखंड कार्यालय पर श्रमिकों का धरना, न्यूनतम मजदूरी नहीं मिली तो ठप रखेंगे एकलव्य स्कूल के निर्माण का कार्य

Advertisement
Advertisement
Manjhari / Chaibasa : मंझारी प्रखंड अंतर्गत 18 करोड़ की लागत से बन रहे एकलव्य मॉडल स्कूल निर्माण में कार्यरत मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिलने की शिकायत को लेकर झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला सचिव माधव चंद्र कुंकल के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय मंझारी के समक्ष धरना दिया. इससे पहले सैकड़ों की संख्या में मजदूर भरभरिया चौक से रैली निकालकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे. मजदूरों की शिकायत है कार्य के संवेदक राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन के द्वारा स्थानीय मजदूरों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी भुगतान नहीं किया जा रहा है. मजदूरों को 240 रु मजदूरी भुगतान किया जा रहा है जो न्यूनतम मजदूरी से 71 रुपए कम है. वर्तमान में न्यूनतम मजदूरी दर 311.36 रुपए है. जिला सचिव माधव चन्द्र कुंकल ने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि सरकारी कार्य में मजदूरों के शोषण होने के बावजूद विभाग के पदधिकारियों के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है.

बीडीओ के माध्यम से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के नाम सौंपा गया आवेदन

एकजुट होकर निर्णय लिया गया कि जबतक मजदूरों के मजदूरों में बढ़ोतरी नहीं होती तबतक काम बंद रहेगा और बाहरी मिस्त्रियों को वापस भेजा जाएगा. स्थानीय स्तर पर स्थानीय बेरोजगार ही काम करेंगे. आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी मंझारी के माध्यम से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को भेजा गया. जिसकी प्रतिलिपि मुख्य सचिव झारखंड सरकार, श्रम आयुक्त झारखण्ड सरकार उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, श्रम अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को सौपा गया. मौके पर जयराम बिरुवा, किशोर बिरुवा, दुशरू कुंकल, शत्रुघ्न कुंकल, जय बिरुवा, किशोर बिरुवा, गोरवारी बिरुवा, पूनम बिरुवा, लक्ष्मी बिरुवा, जितेंद्र बिरुवा, जगदीश बिरुवा, रामदास बिरुवा, दिनेश बिरुवा, रामचन्द्र बिरुवा मेचो कुंकल, बलेमा कुंकल, बुधनी कुंकल आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही