Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हुसैनाबाद में माओवादी बंद का नहीं दिखा असर, मारपीट में 5 घायल, एक रेफर

Hussainabad (Palamu) : माओवादियों के द्वारा 20 और 21 अप्रैल को झारखंड और बिहार बंद का ऐलान किया गया है. गुरुवार 20 अप्रैल को हुसैनाबाद में बंद का कोई असर नहीं दिखा. यहां सभी सरकारी, गैर सरकारी बैंक, स्कूल आदि प्रतिष्ठान खुले रहे. हुसैनाबाद बाजार में दुकानें भी खुली रही, हालांकि माओवादी बंदी के कारण ग्राहकों का आवाजाही बहुत ही कम रही. सड़कों पर छोटे-बड़े वाहनों में बहुत ही कम लोग चलते दिखे. बताते चलें कि पिछले दिनों पलामू-चतरा जिले के बॉर्डर क्षेत्र पर लावालौंग थाना क्षेत्र के जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ में पांच इनामी माओवादी मारे गए थे, इसी के विरोध में 20 और 21 अप्रैल को दो दिवसीय बिहार-झारखंड बंद का ऐलान किया गया है. पूर्वी बिहार और पूर्वोत्तर झारखंड के स्पेशल एरिया कमेटी के प्रवक्ता प्रतीक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दो दिवसीय बिहार झारखंड बंद की घोषणा की है. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि सब जोनल कमेटी के सदस्यों व अन्य साथियों को आत्मसमर्पण के नाम पर पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में मार डाला. इसे भी पढ़ें : दिशा">https://lagatar.in/the-pain-of-peoples-representatives-spilled-in-the-meeting-of-disha-said-the-information-about-the-foundation-stone-of-the-schemes-is-not-even-given/">दिशा

की बैठक में छलका जनप्रतिनिधियों का दर्द, कहा- योजनाओं के शिलान्यास की जानकारी तक नहीं दी जाती

हुसैनाबाद के अलग-अलग गांवों में मारपीट, पांच घायल, एक रेफर

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मामूली विवाद को लेकर मारपीट हो गई. इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. प्राप्त सूचना के अनुसार हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के घोड़बंधा गांव में रास्ता को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. इसमें एक पक्ष के सत्यनारायण यादव और दूसरे पक्ष के सविता देवी व राजू कुमार घायल हुए. जबकि दूसरी घटना दंगवार ओपी क्षेत्र में हुई है. यहां दंगवार गांव निवासी रंधीर सिंह और प्रिंस सिंह घर के सामने से रात में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर आपस में भिड़ गए. जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इसमें रंधीर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया है. जबकि अन्य लोगों का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया. इस घटना की सूचना हुसैनाबाद थाना को दे दी गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है. इसे भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/if-sms-is-not-coming-after-installation-of-smart-meter-then-consumer-should-contact-the-nearest-electricity-office/">स्मार्ट

मीटर लगने के बाद एसएमएस नहीं आ रहा, तो निकट के बिजली कार्यालय से संपर्क करें उपभोक्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही