Search

 
 
 

पलामू: तीन लाख का इनामी माओवादी राजेंद्र सिंह गिरफ्तार !

 
Medininagarझारखंड-बिहार में बड़े नक्सली हमले को अंजाम देने वाले तीन लाख के इनामी माओवादी राजेंद्र सिंह को पुलिस एवं सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि, झारखंड या बिहार की पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रही है .राजेंद्र सिंह बिहार के औरंगाबाद के माली का रहने वाला है. पुलिस सूत्रों के अनुसार राजेंद्र को सीमावर्ती इलाके से गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल कोई भी पुलिस अधिकारी राजेंद्र सिंह के गिरफ्तारी के मामले में कुछ नहीं बोल रहा है. राजेंद्र झारखंड के पलामू और बिहार के गया एवं औरंगाबाद के इलाके में सक्रिय था. बिहार सरकार ने राजेंद्र पर तीन लाख रुपए का इनाम रखा हुआ था. वह 15 लाख के इनामी माओवादी कमांडर नितेश का बेहद करीबी बताया जाता है. वह बिहार के छकरबंधा इलाके में सक्रिय था. राजेन्द्र कई बड़े नक्सली कांडों का आरोपी है. इसे भी पढ़ें -  संजय">https://lagatar.in/sanjay-rauts-sensational-allegation-conspiracy-happening-on-foreign-soil-rahul-gandhi-may-be-attacked/">संजय

राउत का सनसनीखेज आरोप, विदेशी धरती पर हो रही साजिश …राहुल गांधी पर हो सकता है हमला
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही