Saurav Singh Ranchi: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीते 3 अप्रैल को नक्सली हमले में 22 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की साजिश माओवादी सुप्रीमो नम्बला केशव राव ने रची थी. मामले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) करेगी. तार्रेम थाना में दर्ज़ मामले को एनआईए ब्रांच रायपुर ने टेकओवर करते हुए कांड संख्या आरसी 02/2021 दर्ज किया है. इस मामले की जांच एनआईए ब्रांच रांची के एसपी के मॉनिटरिंग में की जाएगी. इस मामले में एनआईए ने माओवादी सुप्रीमो नम्बला केशव राव और हिडमा ने समेत 18 नक्सलियों को नामजद आरोपी बनाया है. इसके अलावा 350- 400 अज्ञात नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले की जांच की जिम्मेवारी एनआईए के एएसपी रैंक के अधिकारी को दी गई है.
पुलिस ने बस्ताकोला कांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
इन धाराओं के तहत NIA ने दर्ज किया केस
नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों के मौत के मामले में एनआईए ने आईपीसी की धारा 147,148,149, 302, 307, 396 और 397. आर्म्स एक्ट 25 और 27. यूएपी की धारा 13 और 38 और विस्फोटक अधिनियम 3 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें- झरिया">https://lagatar.in/for-the-first-time-the-government-earned-more-than-income-and-corporate-tax-from-petrol-and-diesel/92968/">झरियापुलिस ने बस्ताकोला कांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment