Search

 
 
 

छत्तीसगढ़ में सीआरपीएफ पर माओवादियों ने किया हमला, तीन जवान शहीद, 14 घायल

 
Bijapur : छत्तीसगढ़ के सुकमा-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में सीआरपीएफ कैंप पर नक्सलियों ने हमला कर दिया है. इस हमले में सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 14 जवान घायल बताये जा रहे हैं. घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उधर, हमले की सूचना मिलने के बाद मौके पर अतिरिक्त फोर्स को भेजा गया है.सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. जानकारी के अनुसार आज 30 जनवरी को सुकमा के जगरगुण्डा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ कैंप स्थापित किया गया था. सुरक्षाबल जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसी दौरान जवानों के ऊपर माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जिसमें तीन जवान शहीद हो गये. वहीं 14 जवान घायल हो गये. सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल का लाभ लेकर भाग निकले. घायल जवानों को इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है. जानकारी के अनुसार घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-two-teachers-murdered-in-the-school-itself-due-to-a-love-triangle-the-accused-teacher-also-committed-suicide/">गोड्डा

: त्रिकोणीय प्रेम-प्रसंग में स्कूल में ही दो टीचर की हत्या, आरोपी शिक्षक ने भी किया सुसाइड
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही