Search

 
 
 

दंतेवाड़ा में नक्सलियों ने ट्रेन के इंजन और डिब्बे को पटरी से उतारा, यात्री सुरक्षित

 

 Raipur : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में कल रात नक्सलियों द्वारा एक यात्री ट्रेन के इंजन और डिब्बे को पटरी से उतार दिये जाने की सूचना है. इस खबर के बाद घटनास्थल पर पुलिस दल को भेजा गया है. दंतेवाड़ा जिले के एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि  सभी यात्रियों को  सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है.


  एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के बीच नक्सलियों ने यात्री ट्रेन के इंजन और एक बोगी को पटरी से उतार दिया है. घटना की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. कहा कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इस घटना में कितने यात्रियों को चोट पहुंची है.

रात 10 बजे की घटना

पल्लव ने बताया कि विशाखापट्टनम से किरंदुल के बीच चलने वाली यह यात्री ट्रेन जब रात करीब 10 बजे भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के मध्य पहुंची तब ट्रेन पटरी से उतर गयी. एसपी के अनुसार नक्सलियों ने रेल की पटरी को नुकसान पहुंचाया, इसलिए यह हादसा हुआ. उन्होंने बताया कि ट्रेन पर 40 यात्री सवार थे.

नक्सलियों ने यात्रियों को 26 अप्रैल को भारत बंद का पर्चा थमाया

पुलिस को जानकारी मिली है कि इस दौरान नक्सलियों ने यात्रियों को 26 अप्रैल को भारत बंद का पर्चा भी थमाया है.   एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि जिले के भांसी और बचेली रेलवे स्टेशन के बीच नक्सलियों ने यात्री ट्रेन के इंजन और एक बोगी को पटरी से उतार दिया है.

घटना की जानकारी मिलने पर सुरक्षा बलों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है. कहा कि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि इस घटना में कितने यात्रियों को चोट पहुंची है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सली यात्री रेलगाड़ियों को निशाना नहीं बनाते हैं. कहा कि यह पहली बार है कि किसी यात्री ट्रेन को नुकसान पहुंचाया गया है.  यह उनकी हताशा दिखा रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही