Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुमला में माओवादियों का उत्पात, बॉक्साइट ढुलाई में लगे दर्जन भर हाइवा फूंके

Advertisement
Advertisement
Gumla : जिले में एक बार फिर से भाकपा माओवादियों ने उत्पात मचाया है. भाकपा माओवादी संगठन के नक्सलियों ने बॉक्साइट परिवहन में लगे दर्जन भर हाइवा को आग के हवाले कर दिया है. यह घटना जिले के गुरादारी थाना क्षेत्र के कुंजामपाट स्थित बॉक्साइट माइंस 4 नंबर में हुई है. शुक्रवार की रात करीब 9:00 बजे हथियारबंद नक्सलियों के दस्ते ने बॉक्साइट ढुलाई में लगे दर्जन भर हाइवा को आग के हवाले कर दिया है. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. इस मामले में गुमला एसपी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.

लाजिम अंसारी और रंथु उरांव के दस्ते का हाथ होने की बात

बताया जा रहा है  कि वाहनों में आगजनी करने की घटना को अंजाम पांच लाख के इनामी रंथू उरांव व दो लाख के इनामी नक्सली लजिम अंसारी के दस्ते के द्वारा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, हथियारबंद नक्सली बॉक्साइट माइंस पहुंचकर मजदूरों के साथ मारपीट भी की और गोलीबारी भी की. जिसके बाद नक्सलियों ने वहां खड़े हाइवा को आग के हवाले कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से आसानी से चलते बने. इसे भी पढ़ें – राज्य">https://lagatar.in/providing-employment-to-the-youth-of-the-state-as-mail-nurses-is-the-priority-of-government-hemant-soren/">राज्य

के युवाओं को मेल नर्सेज के रूप में रोजगार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता : हेमंत सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही