Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में माओवादी अपने अंतिम पड़ाव में  : सीआरपीएफ डीजी

Advertisement
Advertisement
नक्सल अभियान का जायजा लेने पहुंचे चाईबासा, जवानों का बढ़ाया हौसला
Ranchi : नक्सल अभियान का जायजा लेने सीआरपीएफ डीजी डॉ सुजय लाल धाउसेन चाईबासा पहुंचे. सीआरपीएफ डीजी ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के साथ माओवादियों के खिलाफ अग्रिम रणनीति पर गहन चर्चा की. इसके बाद डीजी ने अधिकारियों के साथ चाईबासा स्थित सुदूर एफओबी में भी गए. उन्होंने जवानों और अधिकारियों का उत्साहवर्धन किया. इस दौरान सीआरपीएफ के एडीजी वितुल कुमार, आईजी
महेश चंद्र लड्ढा, आईजी विधि कुमार बिरदी, आईजी अभियान अमोल वी होमकर, डीआईजी सतीश कुमार लिंडा, डीआईजी पूरन सिंह और एसपी आशुतोष शेखर उपस्थित थे.
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/1231.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

निर्णायक जीत हासिल की जायेगी- डीजी

सीआरपीएफ डीजी ने अपने संबोधन में झारखंड में माओवादियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियानों की प्रशंसा की. कहा कि झारखंड में माओवादी अपने अंतिम पड़ाव में है और कुछ सीमित क्षेत्रों में ही गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं. उनकी गतिविधियों पर शीघ्र ही अंकुश लगाया जायेगा और निर्णायक जीत हासिल की जायेगी.

डीजीपी से की मुलाकात

डीजी सीआरपीएफ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ झारखंड डीजीपी अजय कुमार सिंह से भी मुलाकात की. राज्य में नक्सल विरोधी अभियान की रूपरेखा और वर्तमान नक्सल परिदृष्य पर चर्चा की.
इसे भी पढ़ें – लोहरदगा">https://lagatar.in/crpf-jawan-shot-himself-in-lohardaga-died/">लोहरदगा

में सीआरपीएफ जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही