Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ मुठभेड़ में मारे गये माओवादी कांग्रेस की नजर में शहीद! भड़की भाजपा, वीडियो क्लिप शेयर की

New Delhi : भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने आज बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस का आतंकवादियों-उग्रवादियों की वकालत करने का लंबा इतिहास है. शहजाद पूनावाला कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत द्वारा छत्तीसगढ़ मुठभेड़ के संदर्भ में दिये गये बयान को लेकर कांग्रेस पर बरसे. पूनावाला ने श्रीनेत के एक बयान की वीडियो क्लिप प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखलाई. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सुप्रिया श्रीनेत ने मुठभेड़ से जुड़े एक सवाल के जवाब में कह रही हैं कि इस पर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिए,  इसकी गहन जांच होनी चाहिए. जो सब शहीद हुए है .और हमारे कुछ सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए है. इन सब के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. श्रीनेत कहती हैं कि वह शहीदों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हैं. इसका जवाब देते हुए पूनावाला ने आरोप लगाया कि उन्होंने(सुप्रिया श्रीनेत) माओवादियों के प्रति संवेदना व्यक्त की, क्योंकि जो मारे गये, वे केवल माओवादी हैं.  छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा, यह कांग्रेस पार्टी का निकृष्ट बयान है,  यह लोकतंत्र, सुरक्षा बलों के मनोबल व पराक्रम पर प्रहार है.  यह छत्तीसगढ़ और बस्तर की जनता पर प्रहार है. नक्सलियों को शहीद मानने वाली कांग्रेस ने 5 साल बस्तर में इसी मानसिकता से कार्य किया है.

कांकेर जिले में हुई  मुठभेड़ में 29 माओवादी मारे गये थे

मामला यह है कि मंगलवार को सुरक्षा बलों ने महाराष्ट्र की सीमा के लगते कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 माओवादियों को ढेर कर दिया था. पूनावाला ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, सुरक्षा बलों का स्वागत करने के बजाय कांग्रेस पार्टी दावा कर रही है कि माओवादियों को शहीद किया गया हैं. पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस हमारे सुरक्षा बलों की बहादुरी पर सवाल उठा रही है. इस क्रम में शहजाद पूनावाला ने उत्तर-पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया की क्लिप दिखाते हुए दावा किया कि वीडियो में कन्हैया कुमार ने नक्सलियों को शहीद कहा था.

इंडिया गठबंधन के नेता टुकड़े-टुकड़े मानसिकता वाले लोगों के साथ खड़े हैं

पूनावाला ने रवीश कुमार के साथ कन्हैया के इंटरव्यू का एक क्लिप दिखाया. इसमें कन्हैया कह रहे हैं कि हम नक्सली हिंसा का समर्थन नहीं करते, लेकिन हम निर्दोष आदिवासियों को माओवादियों के रूप में टैग करके उनकी हत्या का समर्थन भी नहीं करते. पूनावाला ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन का एक ही पैटर्न रहा है कि उसके नेता सुरक्षाबलों की कार्रवाई पर सवाल उठाते रहे हैं. वे टुकड़े-टुकड़े मानसिकता वाले लोगों के साथ खड़े हैं. आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन में शामिल दल एक खास वोट बैंक को खुश करने के लिए ऐसा कर रहे हैं.

कांग्रेस के शासनकाल में वामपंथी उग्रवाद और लाल गलियारा फैल रहा था

शहजाद पूनावाला कहा कि मोदी सरकार जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आतंकवाद, नक्सलवाद और वामपंथी उग्रवाद पर कड़ी कार्रवाई कर रही है. भाजपा प्रवक्ता ने नक्सली हिंसा में 72 फीसदी की गिरावट आने की बात कही. कहा कि माओवाद प्रभावित जिलों की संख्या 96 से घटकर 45 रह गयी है. दावा किया कि कांग्रेस के शासनकाल में वामपंथी उग्रवाद और लाल गलियारा फैल रहा था. लेकिन भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ जीतने के बाद से 80 माओवादियों को मार गिराया गया है. 125 गिरफ्तार किये गये हैं और 150 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही