Search

 
 
 

माओवादियों ने चिपकाया पोस्टर, कहा- JJMP को साफ करो, पुलिस और JJMP के गठजोड़ का भंडाफोड़ करें

 
Lohardaga : जिले में भाकपा माओवादियों ने कई जगहों पर पोस्टरबाजी किया है. माओवादियों के द्वारा जिले के बगडू और सेन्हा थाना क्षेत्र के गांवों में पोस्टरबाजी किया है. और पोस्टर में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी और पुलिस के बीच गठजोड़ होने की बात कही है. सेन्हा थाना क्षेत्र के रानीगंज, नीचे तुरियाडीह, गढ़कसमार, शाहीघाट पथ और बगडू थाना क्षेत्र के अरेया, निरहू, चरहु में पोस्टर चिपकाया गया है. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी पोस्टर को कब्जे में ले लिया है.   इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/ranchi-smart-city-rajdhani-under-24-hour-surveillance-40-rlvd-41-anpr-81-surveillance-cameras-are-difficult-to-avoid/121901/">रांची

स्मार्ट सिटी: 24 घंटे निगरानी में राजधानी, 40 RLVD, 41 ANPR, 81 सर्विलांस कैमरे से बचना है मुश्किल

 पोस्टर में लिखा है कि जेजेएमपी को साफ करो

 माओवादियों के द्वारा चिपकाए गए पोस्टर में लिखा गया है कि जेजेएमपी को साफ करो, गांव-गांव में क्रांति किसान मोर्चा का गठन करो, जेजेएमपी के काले कारनामों को बेनकाब करो. पुलिस और जेजे एमपी के गठजोड़ का जनता के सामने भंडाफोड़ करें. इसे भी पढ़ें -खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-in-the-plantation-program-the-mla-appealed-to-everyone-to-be-a-participant-in-the-creation-of-nature/121917/">खरसावां

: पौधरोपण कार्यक्रम में विधायक ने प्रकृति के सृजन में सभी से भागीदार बनने की अपील की

 आपस में भिड़ंत होने की आशंका हो रही पैदा

 लोहरदगा में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में चिपकाए गए पोस्टर से दोनों नक्सली संगठनों में भिड़ंत की आशंका पैदा हो रही है. इससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. पुलिस के द्वारा माओवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें -राज">https://lagatar.in/shilpa-shetty-breaks-silence-in-raj-kundra-case-shares-her-statement-on-twitter/121923/">राज

कुंद्रा मामले में शिल्पा शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, ट्विटर पर शेयर किया अपना स्टेटमेंट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही