Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुरक्षा बल के वाहन को उड़ाने के लिए पुलिया के पास माओवादियों ने लगाये थे तीन बम, पुलिस ने किया नष्ट

Advertisement
Advertisement
Chaibasa / Chakradharpur : प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के शहीद सप्ताह के बीच रविवार को सुरक्षा बलों के वाहन को उड़ाने की साजिश को नाकाम कर दिया गया. माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो में एक पुलिया के पास तीन आईईडी बम लगाए थे. इनमें से दो पाईप बम और एक केन बम था. केरा से पदमपुर जाने वाले मुख्य मार्ग के सुरबूरा पुलिया के पास ये बम लगाए गए थे. चाईबासा पुलिस को मिली गुप्त सूचना के बाद समय रहते इसे नष्ट कर दिया गया. [caption id="attachment_121472" align="aligncenter" width="300"]http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/08/toklo-bomb-1-300x283.jpg"

alt="" width="300" height="283" /> घटनास्थल पर बरामद पाईप बम.[/caption]

सीआरपीएफ के बम निरोधक दस्ते ने किया तीनों बमों को नष्ट

गुप्त सूचना मिलने के बाद चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन के संयुक्त अभियान दल का गठन किया गया. सर्च अभियान के दौरान सीआरपीएफ 60 बटालियन के बम निरोधक टीम व अन्य सुरक्षा बलों द्वारा सभी सावधानी बरतते हुए तीन आईईडी डायरेक्शनल बम को चिन्हित किया गया. इनमें से 40-40 किलो के दो पाईप बम और 20 किग्रा का एक केन बम था. जिसके बाद बम निरोधक दस्ते ने सभी आईईडी बम को प्रक्रिया के तहत नष्ट किया. इस संबंध में टोकलो थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. अभियान दल में सीआरपीएफ 60 बटालियन के आईसी ऑफिसर विकास सिंह, निरीक्षक राज कुमार सिंह, उप निरीक्षक सचिन कुमार, उप निरीक्षक संतोष कुमार, बीडीडीएस इन्चार्ज एवं उसकी टीम, कराईकेला थाना प्रभारी दीपक क्रिएसन, पुलिस अवर निरीक्षक सुशील कुमार समेत सीआरपीएफ और जेब के जवान शामिल थे. https://www.youtube.com/watch?v=Ed7vFcAhwMI

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही