Search

 
 
 

चाईबासा में माओवादियों ने की पोस्टरबाजी, 26 अप्रैल को भारत बंद का किया आह्वान

 

Chaibasa: भारत बंद को लेकर माओवादियों की ओर से पोस्टरबाजी की जा रही है. इसी क्रम में माओवादियों ने जिले के चक्रधरपुर से टोकलो जाने वाली सड़क के इंदिरा कॉलोनी टोला टूंगरी, बाईहातु और हथिया पुलिया में पोस्टरबाजी की. रविवार को लोगों ने जब जगह-जगह लगे इन पोस्टरों को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टर को जब्त कर लिया है.

26 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया है

पोस्टर के माध्यम से माओवादियों ने 26 अप्रैल को भारत बंद का आह्वान किया है. इसके अलावा माओवादियों ने कई पोस्टर में लिखा है कि भाकपा माओवादी के नाम पर निर्दोष जनता को झूठे मुकदमे में फंसा जेल भेजना बंद करें. पोस्टर के नीचे निवेदक बिहार झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी भाकपा माओवादी लिखा गया है.

सड़क निर्माण में लगे हाइवा में की थी आगजनी

शनिवार को माओवादियों ने सड़क निर्माण में लगे हाइवा को आग के हवाले कर दिया था और मजदूरों से मारपीट की भी की थी. यह घटना चक्रधरपुर से महज 13 किमी दूर सुरुबुढ़ा गांव के नागाबाई चौक पर हुई थी. जहां हथियारबंद तीन नक्सलियों ने बाइडीह से सुरुबुढ़ा तक 11 करोंड़ की लागत से सड़क बना रही ठेका कंपनी के एक हाइवा में आग लगा दी थी. साथ ही कंपनी के मजदूरों की पिटाई और तोड़फोड़ की थी. पिस्तौल और कार्बाइन से लैश तीन नक्सली वहां दो बाइक से पहुंचे थे. काम में लगी गाड़ियों की चाबी छीनी और एक बाइक से तेल निकाल कर हाइवा में आग लगा दी. सूचना पाकर साइट पर पहुंचे ठेकेदार के बॉर्डीगार्ड को पीटा और उनके बोलेरे में की. इसके बाद निर्माण स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सभी वहां से भाग निकले.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही