Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोकारो विधानसभा क्षेत्र में मरांडी की संकल्प यात्रा 28 व 29 सितंबर को

Advertisement
Advertisement

विधायक बिरंची नारायण ने तैयारियों पर कार्यकर्ताओ संग की बैठक

Bokaro : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की बोकारो विधानसभा क्षेत्र में संकल्प यात्रा 28 व 29 सितंबर को होगी. कार्यक्रम की सफलता को लेकर मंगलवार को विधायक बिरंची नारायण के आवासीय कार्यालय में पार्टी की बैठक हुई. विधायक ने पार्टी नेताओं को जरूरी निर्देश दिए. तय कार्याक्रम के अनुसार 28 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष का बोकारो के भवानीपुर साइड मे भव्य स्वागत किया जायेगा. यहां से रोड शो करते हुए महावीर चौक पहुंचेंगे. वहां से खुली जीप से मेन रोड चास होते हुए चेक पोस्ट स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. 29 सितंबर को सेक्टर 12 बी स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. बैठक में भाजपा के बोकारो जिला महामंत्री संजय त्यागी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकुल ओझा, रोहितलाल सिंह, दिलीप श्रीवास्तव, कमलेश राय, लीला देवी, अशोक कुमार पप्पू, इंद्र कुमार झा, महेन्द्रराय आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही