Search

पलामू में मैराथन दौड़ का आयोजन, सैकड़ों युवाओं ने लिया भाग

Palamu : जिले में रविवार को मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. जिसमें 600 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया. बालक वर्ग के खिलाड़ियों की दौड़ पांकी रोड द कराटे एकेडमी से पोखराहा पेट्रोल पंप ओरिएंट पब्लिक स्कूल (2.5 किलो मीटर) तक हुई. जबकि बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने टेडवा पुल से दौड़ शुरू की, जो ओरियंट पब्लिक स्कूल (1 किलो मीटर) में समाप्त हुई. फिनिश लाइन पर सीनियर ग्रुप की श्वेता कुमारी ने पहला स्थान प्राप्त किया. मौके पर ओरियंट पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं ने खिलाड़ियों पर पुष्प की वर्षा कर उनका हौसला बढ़ाया. (पढ़ें, भाजयुमो">https://lagatar.in/bjym-honored-yoga-seekers/">भाजयुमो

ने योग साधकों को किया सम्मानित)

पलामू के युवाओं में है कुछ कर गुजरने की क्षमता-सुरजीत कुमार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/whatsapp-image-2023_04_09-at-1.11.20-pm_876.jpg"

alt="" width="1156" height="867" /> मुख्य अतिथि सुरजीत कुमार ने कहा कि दौड़ स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है. हमें प्रतिदिन दौड़ना चाहिए. युवाओं को प्रेरित करने के लिए यहां मैराथन दौड़ आयोजित की गयी. यहां के युवाओं में कुछ कर गुजरने की क्षमता है. वही उप महापौर मंगल सिंह ने कहा कि खेल अनुशासन से चलता है. यहां पर उपस्थित सभी अभिभावकों से निवेदन है कि वह अपने बच्चों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ायें. आज भारत खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है. ओलंपिक जैसे खेलों में भी भारत मेडल जीतकर आ रहा है. ओरियंट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रामा कांत मेहता ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में पलामू पुलिस का अहम योगदान रहा है. द कराटे एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-form-issued-in-the-name-of-aman-srivastava-asked-to-give-8-percent-of-the-compensation/">लातेहार

: अमन श्रीवास्तव के नाम पर्चा जारी, मुआवजा में से 8 फीसदी राशि देने को कहा

मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए बनायी गयी थी 4 कैटेगरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/whatsapp-image-2023_04_09-at-1.23.48-pm_156.jpg"

alt="" width="1600" height="721" /> बता दें कि मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए 4 कैटेगरी बनायी गयी थी. जिसमें पहली ओपन कैटेगरी (19 साल से ऊपर ), दूसरी सीनियर कैटेगरी (16 से 18 साल तक), तीसरी जूनियर कैटेगरी (13 से 15 साल तक) और चौथी सब जूनियर कैटेगरी (7 से 12 साल तक) थी. कार्यक्रम का संचालन द कराटे एकेडमी के निर्देशक सुमित वर्मा ने किया. कार्यक्रम में एस. डी.पी.ओ सुरजीत कुमार, ओरिएंट पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रामाकांत मेहता, निदेशक सुधीर मेहता, पलामू खेल पदाधिकारी उमेश लोहारा, द कराटे एकेडमी के निर्देशक सुमित वर्मन कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के प्राचार्य नंदकिशोर भारती सहित कई लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : लेवी">https://lagatar.in/naxalite-organization-on-backfoot-for-not-getting-levy-arson-in-vehicles-in-ange/">लेवी

नहीं मिलने पर नक्सली संगठन बैकफुट पर, बौखलाहट में वाहनों में कर रहे आगजनी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp