Search

 
 
 

चौपारण में मार्बल इंटीरियर एवं डेकोरेशन शोरूम का उद्घाटन

 
Chouparan : चौपारण के एलआईसी कार्यालय के बगल में जीटी रोड के पिलर नंबर 29 के सामने जैन इंटीरियर और डेकोरेशन के इशिका मार्बल शोरूम का शुभारंभ किया गया. मौके पर इशिका मार्बल शीट के झारखंड के डिस्ट्रीब्यूटर रवि मेहता ने बताया कि इन दिनों दीवारों पर पेंट नहीं कर उस पर पीवीसी मार्बल शीट चिपकाने का चलन चल पड़ा है. पेंट की झंझट ही खत्म कर दी गई है. इसकी लाइफ लगभग 20 से 25 वर्षों तक है. उन्होंने यह भी बताया कि यह शीट वाटर प्रूफ और फायर प्रूफ है. वहीं शोरूम के मालिक अभिषेक जैन ने बताया कि इसकी कीमत भी काफी किफायती और मजबूती में एक नंबर है. इसे लगाना भी काफी आसान है. सिर्फ दीवार पर प्लास्टर कर इसे चिपका दिया जाता है. मौके पर कंपनी के संतोष मेहता, संजय मेहता, विभावि के प्राध्यापक संजय कुमार, विपिन कुमार मेहता, छोटू सिंह सहित चौपारण-बरही के कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :देवघर">https://lagatar.in/deoghar-widow-woman-assaulted-for-being-a-witch-injured/">देवघर

: डायन कह विधवा महिला के साथ मारपीट, घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही