Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मार्को रुबियो ने पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल का भ्रमण किया, जयपुर पहुंचे, ऐतिहासिक आमेर किला देखा

यहां आमेर महल के जलेब चौक में उनका पारंपरिक राजस्थानी शैली में स्वागत किया गया. लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया और कच्छी घोड़ी नृत्य प्रस्तुत किये.
Advertisement
Advertisement

New Delhi : अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इन दिनों भारत में है. आज सोमवार को वे पत्नी जेनेट डी रुबियो के साथ जयपुर पहुंचे और ऐतिहासिक आमेर किले का भ्रमण किया.

 

यहां आमेर महल के जलेब चौक में उनका पारंपरिक राजस्थानी शैली में स्वागत किया गया. लोक कलाकारों ने घूमर, कालबेलिया और कच्छी घोड़ी नृत्य प्रस्तुत किये.  

Uploaded Image

गाइड महेश शर्मा ने उन्हें शीश महल, गणेश पोल, दीवान-ए-आम, दीवान-ए-खास, सुख निवास और मावठा झील के इतिहास और स्थापत्य की जानकारी दी. यहां से मार्को रुबियो पत्नी के साथ रामबाग पैलेस पहुंचे.

 

इस य़ात्रा में उनके साथ अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी शामिल थे. इससे पहले मार्को रुबियो दोपहर लगभग डेढ़ बजे आगरा से विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे.  

 

जयपुर आने से पहले मार्को रुबियो उनकी पत्नी जेनेट रुबियो ने आगरा में ताजमहल देखा. डायना बेंच पर बैठकर तस्वीर खिंचवाई.

 

 41 डिग्री तापमान में मार्को और जेनेट 45 मिनट तक ताजमहल परिसर में रहे, जेनेट ने ताज को बेहद खूबसूरत करार दिया.

 

गाइड नितिन सिंह ने बाद में बताया कि मार्को रुबियो और जेनेट ताजमहल की खूबसूरती और आर्किटेक्चर से काफी प्रभावित हुए.

 

मार्को ने उनसे पूछा कि ताजमहल के निर्माण कार्य में कितने लोग लगे थे, जेनेट ने कहा कि अगली बार वे अपने बच्चों को साथ लेकर ताजमहल आयेंगी.  

 

 मार्को  और जेनेट  60 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ सुबह 10 बजे आगरा पहुंचे थे.  एयरपोर्ट पर कमिश्नर दीपक कुमार और डीएम मनीष बंसल ने उनका स्वागत किया. यहां से वे ताजमहल पहुंचे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही