Search

 
 
 

हो गयी “मर्दानी 3” की अनाउंसमेंट, दिखेगा रानी मुखर्जी का ब्रूटल अंदाज

 
LagatarDesk : एक्ट्रेस रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म मर्दानी 3 का अनाउंसमेंट कर दिया है. यशराज स्टूडियो ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी. साथ ही कैप्शन में लिखा, `इंतजार खत्म हुआ, मर्दानी 3 में शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में रानी मुखर्जी फिर से लौट रही हैं. वहीं ये फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
https://www.instagram.com/p/DDgcHrhoiD8/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/DDgcHrhoiD8/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

">

क्या नया होगा इस फिल्म में

मर्दानी 3 में आखिर नया क्या है. इसपर रानी मुखर्जी ने बात करते हुए कहा, `फिल्म डार्क और ब्रूटल होगा. हम दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे. मर्दानी 3 डार्क, घातक और क्रूर है. इसलिए, मैं हमारी फिल्म के लिए लोगों का रिस्पॉन्स देखने के लिए बेताब हूं`. मुझे उम्मीद है कि वे इस फिल्म की भी उतनी ही सराहना करेंगे, जितना पहले की दोनों फिल्मों को मिला है`.

दोनों फिल्मों में रानी मुखर्जी का अंदाज दर्शकों को पसंद आया

रानी मुखर्जी की मर्दानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इसकी दूसरी किस्त ने भी दर्शकों की खूब सरहना बटोरी थी. तभी से इसके तीसरे पार्ट का सभी इंतजार कर रहे थे. जो साल 2014 में आयी थी. जिसके बाद साल 2019 में मर्दानी 2 रिलीज हुई. दोनों फिल्मों में रानी मुखर्जी का अंदाज दर्शकों को पसंद आया. फैंस को इसकी तीसरी किस्त का इंतजार था, जो पूरा हुआ.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही