Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मार्ग स्वयंसेवी संस्था ने रिम्स परिसर में 251 पौधे लगाये, निदेशक डॉ आरके गुप्ता रहे मौजूद

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ वातावरण के मुहिम में मार्गस्वयं सेवी संस्थान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. इसी कड़ी में राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान "रिम्स" परिसर में संस्था ने 251 पौधे लगाये. मौके पर निदेशक डॉ आरके गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ हीरेंद्र बिरुआ, चिकित्सा उपाधीक्षक डॉ शैलेश त्रिपाठी समेत रिम्स के वरीय पदाधिकारी और संस्था के सदस्य मौजूद रहे. निदेशक डॉ आरके गुप्ता ने कहा कि पर्यावरण को बचाना है तो पौधारोपण जरूरी है. समाज के हर एक व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-case-registered-in-case-of-tampering-with-tricolor/">रांची

: तिरंगे के साथ छेड़छाड़ मामले में केस दर्ज, लोगों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस)

जहां भी जगह मिले वहां पौधे लगाये

मार्ग स्वयंसेवी संस्था के अध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए कामों में अपनी भूमिका निभाती है. इसी कड़ी में रिम्स परिसर में पौधे लगाये गये हैं. वहीं संस्था के सचिव राहुल राज ने कहा कि समाज का हर एक इंसान जहां भी जगह मिले वहां पर्यावरण बचाने के लिए पौधे जरूर लगाएं. शहर में कंक्रीट की दीवारें खड़ी की जा रही है. ऐसे में आने वाले समय में काफी समस्या होगी. इसे भी पढ़ें : भाजपा">https://lagatar.in/bjp-leader-death-case-sc-refuses-to-hear-plea-seeking-cbi-probe-patna-hc-should-approach/">भाजपा

नेता मौत मामला : SC का CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा-पटना HC का करें रुख
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही