Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मरकच्चो :  ग्रामीणों ने कुएं में गिरे हिरण की जान बचायी

Advertisement
Advertisement
Markacho : मरकच्चो थाना क्षेत्र के मध्य पंचायत में रविवार को ग्रामीणों ने एक कुएं में गिरे हिरण की जान बचायी. ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग को दी. ग्रामीणों ने घायल हिरण को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जंगल से भटक कर दो हिरण के बच्चे मरकच्चो मध्य पंचायत स्थित स्व.मोहमद शफीशेख की बाउंड्री में रविवार की शुबह चर रहे थे. सुबह लोगों की आहट सुनकर हिरण भागने लगे. भागने के क्रम में एक हिरण का बच्चा  तुरिया टोला के समीप कारू शेख के कुएं में गिर गया. इसे भी पढ़ें-जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-kendriya-vidyalaya-student-commits-suicide/">जामताड़ा

: केंद्रीय विद्यालय की छात्रा ने की आत्महत्या जुटी भीड़ में कुछ ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे घायल हिरण को कुआं से बाहर निकाला. ग्रामीणों ने घायल हिरण को वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया.वहीं दूसरी ओर वहां से भागा दूसरा हिरण का बच्चा मरकच्चो के उत्तरी पंचायत स्थित श्रीनगर में राजू सिंह के 20 फुट व्यास वाले कुएं में गिरकर मर गया.जिसकी सूचना लगभग 11 बजे वन विभाग को दी गयी.इस संबंध में रेंजर रविंद्र कुमार से पूछे जाने पर बताया कि मृत हिरन के बच्चे का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर उसे दफना दिया जाएगा. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही