Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 3 का मार्केट कैप 73,630 करोड़ घटा, Reliance के निवेशकों के डूबे 62,100 करोड़

LagatarDesk : सेंसेक्स (Sensex) की टॉप-10 कंपनियों में से तीन कंपनियों के मार्केट कैप में भारी गिरावट आयी है. तीनों कंपनियों को करीब 73,630.56 करोड़ का घाटा हुआ है. मार्केट कैप के लिहाज से सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को हुआ है. इसके बाद हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मार्केट वैल्यूएशन में भारी गिरावट आयी है. (पढ़ें, जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-hyderabadi-sheru-came-to-sell-at-mango-plantation-ground-for-rs-1-20-lakh/">जमशेदपुर

: आम बागान मैदान में 1.20 लाख रुपए में बिकने आया हैदराबादी शेरू)

रिलायंस के निवेशकों को 62100 करोड़ का घाटा

रिलायंस कंपनी के निवेशकों का एक झटके में करोड़ों रुपये साफ हो गये. समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 62,100.95 करोड़ घटकर 16,29,684.50 करोड़ रह गया. वहीं आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 6,654.2 करोड़ कम होकर 4,89,700.16 करोड़ पर आ गया. जबकि हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 4,875.41 करोड़ की कमी के साथ 5,36,364.69 करोड़ रह गया. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-change-in-timing-of-rajdhani-express-will-depart-at-9-15-pm-on-sunday-instead-of-5-15/">रांची:

राजधानी एक्सप्रेस के समय में बदलाव, रविवार को 5.15 के बदले रात 9.15 में करेगी प्रस्थान

 7 कंपनियों का मार्केट कैप 49,441.05 करोड़ बढ़ा

समीक्षाधीन सप्ताह में 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप में 49,441.05 करोड़ की वृद्धि हुई है. हालांकि सात कंपनियों को हुआ फायदा तीन कंपनियों को हुए नुकसान से काफी कम रहा.  सेंसेक्स की फायदे में रहने वाली कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), इन्फोसिस (Infosys), लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC), भारतीय स्टेट बैंक (SBI), एचडीएफसी (HDFC) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) शामिल रहीं. इसे भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-road-will-be-named-after-martyr-kuldeep-oraon/">साहिबगंज

: शहीद कुलदीप उरांव के नाम पर होगा सड़क

इंफोसिस का मार्केट कैप सबसे अधिक 15,172.88 करोड़ बढ़ा

इंफोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन 15,172.88 करोड़ बढ़कर 6,21,907.38 करोड़ पर पहुंच गया. भारतीय स्टेट बैंक के एमकैप में 11,200.38 करोड़ की वृद्धि हुई. जिसकी बाद इसकी बाजार हैसियत 4,16,690.11 करोड़ हो गयी. इसके अलावा एलआईसी का मार्केट कैप 9,519.12 करोड़ की बढ़ोतरी के साथ 4,28,044.22 करोड़ और टीसीएस का 8,489 करोड़ बढ़कर 12,13,396.32 करोड़ पर पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/16-active-cases-of-corona-in-bokaro-health-department-on-alert-mode/">बोकारो

में कोरोना के 16 एक्टिव केस, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

एचडीएफसी बैंक का एमकैप सबसे कम बढ़ा

समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 3,924.46 करोड़ उछलकर 4,01,114.96 करोड़ पर पहुंच गया. वहीं भारती एयरटेल की बात करें तो इसका एमकैप 1,043.49 करोड़ बढ़कर 3,69,833.12 करोड़ हो गया. इसके साथ ही टॉप-10 में शामिल एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 91.72 करोड़ की उछाल के साथ 7,51,892.03 करोड़ पर पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : डीएवी">https://lagatar.in/tips-for-students-preparing-for-neet-and-jee-in-dav-public-school/">डीएवी

पब्लिक स्कूल में एनईईटी और जेईई की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को मिले टिप्स

पिछले सप्ताह सेंसेक्स-निफ्टी में रही थी बढ़त

गौरतलब है कि बीते सप्ताह शेयर बाजार तेजी देखने को मिली थी. शुक्रवार को सेंसेक्स 111.01 अंक चढ़कर 52,907.93 के लेवल पर बंद हुआ था. जबकि निफ्टी 28.20 अंक टूटकर 15,752.05 के लेवल पर समाप्त हुआ था. पूरे सप्ताह की बात करें तो सेंसेक्स 179.95 अंक या 0.34 फीसदी चढ़ा. जबकि निफ्टी 52.80 अंक या 0.33 प्रतिशत के लाभ में रहा. इसे भी पढ़ें : आजमगढ़">https://lagatar.in/azamgarh-mp-nirhua-compares-akhilesh-yadav-with-mughal-rulers-says-samajwadi-party-has-become-a-samaptwadi-party/">आजमगढ़

के सांसद निरहुआ ने अखिलेश यादव की मुगल शासकों से तुलना की, कहा, समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बन गयी है  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही