Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ घटा, टीसीएस, इन्फोसिस भारी घाटे में रही

Advertisement
Advertisement
 Mumbai :  सेंसेक्स की शीर्ष 10 में चार कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह 1,05,848.14 करोड़ रुपये की गिरावट आयी. सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियां टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और इन्फोसिस सबसे अधिक नुकसान में रहीं. बता दें कि समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस का बाजार मूल्यांकन घट गया, लेकिन एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी और भारती एयरटेल के बाजार पूंजीकरण में सामूहिक रूप से 51,628.12 करोड़ रुपये की बढ़ोत्तरी हुई, इसे भी पढ़ें : गांजा">https://lagatar.in/the-question-of-elon-musk-who-shared-the-photo-of-the-board-meeting-while-smoking-hemp-should-make-twitter-headquarters-a-shelter/">गांजा

फूंकते हुए बोर्ड मीटिंग वाली फोटो शेयर करनेवाले Elon Musk का सवाल, Twitter हेडक्वार्टर को Shelter Home बना दें क्या?

टीसीएस का बाजार पूंजीकरण  40,640करोड़ घटा 

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 40,640.76 करोड़ रुपये घटकर 13,49,037.36 करोड़ रुपये रह गया.इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 36,703.8 करोड़ रुपये की गिरावट रही यह 7,63,565.13 करोड़ रुपये पर आ गया.रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार हैसियत 25,503.68 करोड़ रुपये के नुकसान से 17,70,205.42 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस की 2,999.9 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 4,45,810.84 करोड़ रुपये रह गयी. इसे भी पढ़ें :  राहुल">https://lagatar.in/mayawati-furious-over-rahul-gandhis-alliance-statement-said-the-condition-of-congress-is-like-a-giggle-cat/">राहुल

गांधी के गठबंधन वाले बयान पर भड़कीं मायावती, कहा, कांग्रेस का हाल खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसा…

हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 24,048.06 करोड़ रुपये बढ़ा

इस रुख के उलट हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 24,048.06 करोड़ रुपये बढ़कर 5,12,857.03 करोड़ रुपये पर और आईसीआईसीआई बैंक का 12,403.56 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,24,180.57 करोड़ रुपये पर पहुंच गया.भारतीय स्टेट बैंक का बाजार मूल्यांकन 7,050.44 करोड़ रुपये बढ़कर 4,60,599.20 करोड़ रुपये रहा.  एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 4,880.07 करोड़ रुपये के इजाफे के साथ 8,40,204.91 करोड़ रुपये रही. भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 1,949.67 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,18,574.86 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 1,296.32 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,45,659.60 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही.उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी और भारती एयरटेल का स्थान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही