Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंसेक्स की टॉप 10 में से 7 कंपनियों का मार्केट कैप 77,434.98 करोड़ घटा, ITC को सर्वाधिक नुकसान

Advertisement
Advertisement
LagatarDesk :  बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का दौर रहा. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 524.06 अंक यानी 0.78 प्रतिशत के नुकसान में रहा. बाजार में आयी गिरावट के कारण सेंसेक्स की टॉप 10 में से सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 77,434.98 करोड़ घट गया. आईटीसी और एचडीएफसी बैंक सबसे अधिक नुकसान हुआ. बीते सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आयी. वहीं इंफोसिस, एसबीआई और भारती एयरटेल की बाजार हैसियत बढ़ी. (पढ़ें, रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-sushant-mitra-who-bowls-at-a-speed-of-140-km-per-hour-is-selected-in-the-uk-camp-of-mumbai-indians/">रांचीः

140 KM प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले सुशांत मित्रा का चयन मुंबई इंडियंस के यूके कैंप में)

आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 26,192.05 करोड़ घटा

समीक्षाधीन सप्ताह में आईटीसी का बाजार पूंजीकरण 26,192.05 करोड़ घटकर 5,83,732.19 करोड़ रह गया. एचडीएफसी बैंक का बाजार मूल्यांकन 22,747.89 करोड़ के नुकसान से 12,40,322.63 करोड़ पर आ गया. बजाज फाइनेंस की बाजार हैसियत 12,127.47 करोड़ घटकर 4,47,298.52 करोड़ रह गयी. रिलायंस इंडस्ट्रीज का मूल्यांकन 5,818.43 करोड़ की गिरावट के साथ 17,10,076.74 करोड़ पर आ गया. टीसीएस की बाजार हैसियत 5,214.15 करोड़ कम होकर 12,27,739.80 करोड़ रह गया. इसे भी पढ़ें : रोहिंग्या">https://lagatar.in/rohingyas-are-entering-the-country-without-passport-visa-a-big-threat-to-the-sovereignty-of-the-country-himanta-biswa-sarma/">रोहिंग्या

बिना पासपोर्ट-वीजा के देश में घुस रहे हैं, देश की संप्रभुता के लिए बड़ा खतरा : हिमंत बिस्वा सरमा

भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,643.3 करोड़ बढ़ी

हिंदुस्तान यूनिलीवर के बाजार मूल्यांकन में 4,417.23 करोड़ की गिरावट आयी और यह 6,07,369.34 करोड़ रहा. आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 917.76 करोड़ के नुकसान से 6,96,495.74 करोड़ पर आ गयी. इस रुख के उलट भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 5,643.3 करोड़  बढ़कर 5,00,369.30 करोड़ पर जा पहुंची. इंफोसिस का मार्केट वैल्यूएशन 4,129.44 करोड़ के उछाल के साथ 5,56,271.03 करोड़ पर पहुंच गया. एसबीआई की बाजार हैसियत 981.71 करोड़ बढ़कर 5,49,800.72 करोड़ रही. इसे भी पढ़ें : नियुक्ति">https://lagatar.in/government-is-cheating-youth-in-name-appointment-bjym-will-do-a-big-movement-kislay-tiwari/">नियुक्ति

के नाम पर युवाओं को ठग रही सरकार, भाजयुमो करेगा बड़ा आंदोलन: किसलय तिवारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही