LagatarDesk : घरेलू शेयर बाजार में बीते सप्ताह भारी गिरावट देखने को मिली. कमजोर वैश्विक रुझानों के कारण बीएसई में लिस्टेड सेंसेक्स 1,276.04 अंक यानी 1.57 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ. शेयर बाजार में आयी गिरावट के कारण सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 8 कंपनियों का मार्केट कैप संयुक्त रूप से 1,66,954.07 करोड़ घट गया. इसका सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के निवेशकों को झेलना पड़ा. देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) का बाजार पूंजीकरण 33,930.56 करोड़ घटकर 19,94,765.01 करोड़ रह गया. वहीं देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी एलआईसी के बाजार मूल्यांकन में भी 30,676.24 करोड़ की गिरावट आयी और यह घटकर 7,17,001.74 करोड़ रह गया. इस तरह बीते सप्ताह रिलायंस और एलआईसी को शीर्ष 10 कंपनियों में से सर्वाधिक नुकसान हुआ.
रिलायंस को 33,930 करोड़ का घाटा, सेंसेक्स की टॉप 10 में से आठ कंपनियों का एमकैप 1.66 लाख करोड़ घटा
Last Updated: Aug 11, 2024 12:00 AM (IST)