Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप 1.18 लाख करोड़ बढ़ा,  रिलायंस इंडस्ट्रीज सर्वाधिक लाभ में

Advertisement
Advertisement
 NewDelhi :  सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,18,383.07 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इसमें सबसे अधिक योगदान रिलायंस इंडस्ट्रीज का रहा. पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 619.07 अंक या 1.03 प्रतिशत के लाभ में रहा. इसे भी पढ़ें : CryptoCurrancy">https://lagatar.in/parliaments-standing-committee-will-discuss-cryptocurrency-on-monday-will-decide-soon/">CryptoCurrancy

पर सोमवार को संसद की स्थायी समिति करेगी चर्चा, जल्द ही लेगी फैसला

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 59,437.12 करोड़ रुपये उछला

रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और कोटक महिंद्रा बैंक के बाजार पूंजीकरण में वृद्धि हुई, वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लि., आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक की बाजार हैसियत घट गयी. सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 59,437.12 करोड़ रुपये उछला और 16,44,511.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इस दौरान इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में 29,690.9 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 7,48,580.98 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एचडीएफसी का मूल्यांकन 17,187 करोड़ रुपये के लाभ से 5,41,557.77 करोड़ रुपये और टीसीएस का 5,715.04 करोड़ रुपये के उछाल से 13,03,730.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : अक्टूबर">https://lagatar.in/retail-inflation-was-4-point-48-percent-in-october-inflation-rate-increased-due-to-increase-in-food-prices/">अक्टूबर

में 4.48 फीसदी रही खुदरा महंगाई दर , खाद्य पदार्थों के दामों में वृद्धि के कारण बढ़ा इंफ्लेशन रेट

एसबीआई को 7,135.26 करोड़ रुपये का घाटा  

इस क्रम में कोटक महिंद्रा बैंक की बाजार हैसियत 3,301.84 करोड़ रुपये बढ़कर 4,11,183.32 करोड़ रुपये और बजाज फाइनेंस की 3,051.17 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 4,57,355.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी. इस रुख के उलट सप्ताह के दौरान एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 22,545.39 करोड़ रुपये घटकर 8,60,436.44 करोड़ रुपये रह गया। एसबीआई की बाजार हैसियत 17,135.26 करोड़ रुपये घटकर 4,56,270.76 करोड़ रुपये रह गयी. हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार मूल्यांकन 3,912.07 करोड़ रुपये घटकर 5,65,546.62 करोड़ रुपये और आईसीआईसीआई बैंक का 3,810.99 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 5,39,016.40 करोड़ रुपये रह गया.शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही. उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एसबीआई और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही