Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सेंसेक्स की टॉप 10 में 6 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण घटा, रिलायंस सर्वाधिक घाटे में, इंफोसिस को हुआ फायदा

LagatarDesk :  बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली. इस गिरावट के कारण बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 298.22 अंक या 0.48 प्रतिशत नीचे आ गया. शेयर बजार में आयी कमजोरी के कारण सेंसेक्स की टॉप 10 में से छह कंपनियों का मार्केट कैप सामूहिक रूप से 70,486.95 करोड़ घट गया. रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक नुकसान हुआ. इसके अलावा समीक्षाधीन सप्ताह में एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण घट गया. इसके उलट आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस और भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन बढ़ गया. (पढ़ें, नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-will-meet-many-opposition-leaders-including-kejriwal-in-delhi-today/">नीतीश

कुमार आज दिल्ली में केजरीवाल सहित कई विपक्षी नेताओं से करेंगे मुलाकात, बैठक की जगह-तारीख होगी तय)

रिलायंस की बाजार हैसियत सबसे अधिक घटी

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 27,941.49 करोड़ घटकर 16,52,702.63 करोड़ रह गया. टीसीएस के बाजार मूल्यांकन में 19,027.06 करोड़ की गिरावट आयी और यह 11,78,854.88 करोड़ रह गया. एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत 10,527.02 करोड़ घटकर 9,20,568.10 करोड़ रह गयी. एचडीएफसी का मार्केट कैप 9,585.82 करोड़ के नुकसान के साथ 4,99,848.62 करोड़ पर आ गया. एसबीआई का बाजार मूल्यांकन 2,722.01 करोड़ कम होकर 5,13,209.81 करोड़ रह गया.  आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 683.55 करोड़ घटकर 5,21,852.46 करोड़ पर आ गया. इसे भी पढ़ें : सीबीआई">https://lagatar.in/abhishek-banerjee-lashed-out-at-modi-government-on-cbi-questioning-said-i-will-not-be-pet-dog-of-delhi-bosses/">सीबीआई

की पूछताछ पर अभिषेक बनर्जी मोदी सरकार पर बरसे, कहा, मैं दिल्ली के आकाओं का पालतू कुत्ता नहीं बनूंगा

इंफोसिस सबसे अधिक फायदे में रही

इसके उलट इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 9,733.98 करोड़ बढ़कर 5,26,491.90 करोड़ पर पहुंच गया. भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 7,722.54 करोड़ के उछाल के साथ 4,49,050.34 करोड़ पर पहुंच गयी. आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 7,716.4 करोड़ बढ़कर 6,67,196.10 करोड़ हो गया. वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 4,229.27 करोड़ बढ़कर 6,20,621.04 करोड़ पर पहुंच गया. इसे भी पढ़ें : रूस">https://lagatar.in/russia-captures-bakhmut-city-putin-congratulates-ukraine-claims-war-still-going-on/">रूस

ने बखमुत शहर पर कब्जा किया, पुतिन ने दी बधाई, यूक्रेन का दावा-जंग अभी जारी है
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही