Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तिसरी में नाबालिग की हो रही थी शादी, चाइल्ड लाइन ने रुकवाई समेत गिरिडीह की 2 खबरें

Tisri (Giridih) : तिसरी की बेलवाना पंचायत में सोमवार को एक नाबालिग लड़की की शादी हो रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह चाइल्ड लाइन और सवेरा फाउंडेशन की टीम ने मौके पर पहुंचकर शादी रुकवा दी. बताया गया कि मामला प्रेम प्रसंग का है. लड़का और लड़की दोनों नाबालिग हैं. दोनों के अभिभावक प्रेम प्रसंग के कारण उनकी शादी करवाना चाहते थे. टीम ने बेलवाना गांव पहुंचकर दोनों के अभिभावकों को समझाया. साथ ही उनसे लिखित रूप में लिया कि लड़की की उम्र 18 वर्ष और लडके की उम्र 21 वर्ष होने के बाद ही विवाह करेंगे. सवेरा फाउंडेशन के पर्यवेक्षक सह बाल अधिकार कार्यकर्ता इंकज कुमार ने कहा कि समाज के लिए बाल विवाह एक अभिशाप है. इसे रोके बगैर सभ्य समाज की कल्पना नहीं साकार हो सकती है. समाज के हर वर्ग को इसके विरुद्ध आगे आना होगा. मौके पर चाइल्ड लाइन के पर्यवेक्षक रंजीत कुमार साव, केस वर्कर राहुल कुमार, समानता शिक्षा केंद्र के सचिव सहित संजय टुडू, राजेश ठाकुर आदि मौजूद थे.

डुमरी में अवैध कोयला लदा ट्रक जब्त

Dumri : डुमरी थाना पुलिस ने अवैध कोयला लदे ट्रक को पकड़कर चालक को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया. पुलिस ने खनन विभाग के निरीक्षक की लिखित शिकायत पर ट्रक के मालिक, चालक सहित कोयला के अवैध धंधा में लिप्त अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया गया है. बताया गया कि ट्रक पर 25 टन स्टीम कोयला लदा था. ट्रक चालक सर्फुद्दीन अंसारी धनबाद के गोविंदपुर का रहने वाला है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-tractor-hits-toto-in-putki-4-people-including-3-women-injured/">धनबाद

: पुटकी में ट्रैक्टर ने टोटो को मारी टक्कर, 3 महिलाएं समेत 4 लोग जख्मी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही