Search

 
 
 

विवाहिता का आरोप- दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब पूरे परिवार को दे रहा धमकी

 
Latehar : सदर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने सदर प्रखंड के नावागढ़ ग्राम निवासी पर चाकू के बल पर दुष्कर्म करने एवं उसका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने लातेहार थाना में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एक आवेदन दिया है. घटना बीते 18 अप्रैल की बताई जा रही है. पीड़ित महिला ने आवेदन में कहा है कि 18 अप्रैल की दोपहर घर के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे. वहीं पति भी काम के सिलसिले में बाहर गया हुआ था. सुनसान घर देखकर नवागढ़ ग्राम का टीपू सुल्तान नामक एक व्यक्ति उसके घर में घुस आया और चाकू के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला ने आरोप लगाया है कि इस दौरान उसके एक साथी ने उसका अश्लील वीडियो बनाया और इसका खुलासा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता ने बताया कि जब उसने इस मामले को लेकर आवाज उठानी चाही तो उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई. वह गरीब परिवार से है. कुछ लोगों का सहयोग मिलने के बाद वह थाने में पहुंची और अपनी आपबीती बताई. इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-maoist-attack-in-chhattisgarhs-dantewada-11-soldiers-martyred/">BREAKING

: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, 11 जवान शहीद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही